Sunday, September 6, 2026
Home धर्म-संस्कृति आवाज सुनो पहाड़ों की कार्यक्रम में बिखेरे लोक संस्कृति के रंग, वरिष्ठ...

आवाज सुनो पहाड़ों की कार्यक्रम में बिखेरे लोक संस्कृति के रंग, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

देहरादून। शारदा स्वर संगम के तत्वावधान में कारगी चौक स्थित जेपी प्लाजा में आवाज सुनो पहाड़ों की सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकभाषा के कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी गीत-गजलों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। साथ ही, समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच वरिष्ठ नागरिक दंपतियों को श्रेष्ठ पथ प्रदर्शन सम्मान से सम्मानित भी किया गया।
सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डा. नितिन उपाध्याय, उप मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र रौथाण, समाजसेवी अनुसूया प्रसाद उनियाल, सुरेश भट्ट, बालक राम और वरिष्ठ कलाकार वीरेंद्र नेगी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वीरेंद्र नेगी ने मां शारदा की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन गीतों और गजलों की प्रस्तुतियां देकर जमकर वाहवाही लूटी। प्रसिद्ध लोकगायक अमित सागर ने ढ़लकी आंख्यूं मां व अपणी पीड़ा कैमा नी बतौण दगड्या, नरेंद्र शहनाई ने तेरी तस्वीर को सीने से लगा रखा है व तेरे हिजाब ने मुझे शायर बना दिया और अंजली खरे ने फुलारी, शकुना दे व लग जा गले गीतों की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। अंत में, सौरभ मैठाणी ने अपने वायरल गीत मैं पहाड़ुं कु रैबासी गीत सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ दंपति बलवीर सिंह पंवार व ऊषा पंवार, गिरीश चंद्र इष्टवाल व शकुंतला इष्टवाल, कुशाल सिंह बिष्ट व सिंदूरी देवी, सोमवारी लाल उनियाल व सोमवती उनियाल और पंडित विनोद पोखरियाल व मीनाक्षी पोखरियाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र रौथाण ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति के व्यापक प्रचार-प्रसार और संरक्षण व संवर्धन के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति के लिए कार्य करने वाले सभी कलाकारों को सरकार की ओर से संरक्षण व प्रोत्साहन मिलना चाहिए। आवाज सुनो पहाड़ों की कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर की युवा प्रतिभाओं को मंच देने का काम किया जा रहा है। साथ ही, जीवनभर समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई है। यह नई पीढ़ी की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को उनके कार्यों के लिए एक छोटी सी भेंट हैं।
कार्यक्रम आयोजन में पूजा चौहान, आरती बड़ोला, विनीता द्विवेदी, रवि चौहान, लच्छू गुप्ता, अर्जुन पटवाल, सतीश घिल्डियाल, यशपाल उनियाल, डा. रामभूषण बिजल्वाण, नीरज उनियाल, महिमा उनियाल समेत अन्य लोगों ने सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES

कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को दी शुभकामनाएं

टनकपुर। उत्तराखंड से संचालित कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था रविवार को टनकपुर से अपने पवित्र सफर पर रवाना हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

अयोध्या के बाद अब बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे पर उठे सवाल, सोशल मीडिया के आरोपों की होगी जांच

श्री बदरीनाथ धाम/देहरादून। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बाद अब उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में भी...

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments