Saturday, July 4, 2026
Home देश-दुनिया अयोध्या के बाद अब बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे पर उठे सवाल,...

अयोध्या के बाद अब बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे पर उठे सवाल, सोशल मीडिया के आरोपों की होगी जांच

श्री बदरीनाथ धाम/देहरादून। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बाद अब उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे और दान में कथित हेराफेरी के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आरोपों का संज्ञान लेते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। समिति का कहना है कि यदि जांच में कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे आरोप अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं। इसलिए निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच के लिए आंतरिक जांच समिति गठित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद यदि किसी भी कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध या दोषपूर्ण पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक अन्य दावे का भी खंडन किया। उन्होंने कहा कि जिस कर्मचारी को उनका “निजी सचिव” बताया जा रहा है, वह उनका निजी सचिव नहीं है, बल्कि बीकेटीसी का नियमित सरकारी कर्मचारी है। वह पूर्व में भी मंदिर समिति के तीन अध्यक्षों के साथ वैयक्तिक सहायक के रूप में कार्य कर चुका है। हालांकि यदि जांच में उसके खिलाफ लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उधर, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि दो जुलाई की शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रकरण के बाद बदरीनाथ मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई। उपलब्ध फुटेज पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी बीकेटीसी अध्यक्ष को दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के निर्देश पर संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है और विस्तृत जांच के लिए आंतरिक जांच समिति गठित करने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। समिति उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिनियम, 1939 और कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत दोषियों के खिलाफ वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी अपील की कि श्री बदरीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में जांच पूरी होने और तथ्यों की पुष्टि से पहले किसी भी तरह के अपुष्ट या भ्रामक आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए। सभी को धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए संयम बरतना चाहिए, ताकि धाम की गरिमा और प्रतिष्ठा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

RELATED ARTICLES

मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में तेजी, उत्तराखंड में अब तक 92% से अधिक फॉर्म हुए डिजिटाइज

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेशभर में मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 92...

रुद्रपुर से ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत, कृषि क्षेत्र को ₹369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगात

रुद्रपुर। किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और कृषि को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम...

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड में 7.74 लाख से अधिक सदस्य ईपीएफओ से जुड़े, ‘संवेदना’ मॉडल पूरे जोन में होगा लागू

देहरादून। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय के. मेहरा ने कहा कि उत्तराखंड में ईपीएफओ लगातार अपनी सेवाओं...

अयोध्या के बाद अब बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे पर उठे सवाल, सोशल मीडिया के आरोपों की होगी जांच

श्री बदरीनाथ धाम/देहरादून। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बाद अब उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में भी...

मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में तेजी, उत्तराखंड में अब तक 92% से अधिक फॉर्म हुए डिजिटाइज

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेशभर में मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 92...

रुद्रपुर से ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत, कृषि क्षेत्र को ₹369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगात

रुद्रपुर। किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और कृषि को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम...

Recent Comments