Thursday, July 23, 2026
Home खेल मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत,...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है। दोनों मैच शुक्रवार को महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए।

पहले सेमीफाइनल में सचिवालय ए का मुकाबला सचिवालय डेंजर से हुआ। डेंजर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 135 रन बनाए। नूर ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि मनोज बिष्ट ने 29 रनों का योगदान दिया। सचिवालय ए की ओर से आशुतोष विमल ने शानदार गेंदबाज़ी की और 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

जवाब में खेलने उतरी सचिवालय ए ने संयमित बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 17.3 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हरीश सैनी और राहुल जेटली ने 37–37 रन की अहम पारियाँ खेलीं। डेंजर की ओर से अमित तोमर ने 2 विकेट लिए। आलराउंड प्रदर्शन के लिए आशुतोष विमल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे सेमीफाइनल में सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर्स आमने-सामने थे। वॉरियर्स की टीम बड़े स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही और 88 रनों पर ऑल आउट हो गई। राजीव तड़ियाल ने 23 रन की पारी खेली, जबकि पैंथर्स के गेंदबाज़ जितेंद्र सिंह ने 3 विकेट लेकर वॉरियर्स की बल्लेबाज़ी को झकझोर दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर्स की टीम ने तेज शुरुआत करते हुए केवल 9 ओवरों में 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। प्रमोद नेगी ने धुआंधार 50 रनों की पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई। रोहन सैनी ने वॉरियर्स की ओर से 2 विकेट लिए। शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्रमोद नेगी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

मोनाल कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार को सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स के बीच खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए जोरदार भिड़ंत करेंगी।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments