Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर मुख्यमंत्री धामी ने किया 112 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास,...

मुख्यमंत्री धामी ने किया 112 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, कहा- रिवर्स पलायन 44% बढ़ा

देहरादून/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल जिले के लेटीबुंगा मैदान, ग्राम पंचायत शशबनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 112 करोड़ 34 लाख रुपये की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने मंच से कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी कीं। उन्होंने बताया कि भीमताल क्षेत्र के भीड़ापानी, नाई, डालकन्या, देवनगर, सिलौटी और सुन्दरखाल गांवों में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। ओखलकांडा के करायल बैण्ड–टकुरा वन चौकी रोड का डामरीकरण, भीमताल बाईपास नहर कवरिंग के शेष कार्य का समापन, भीमताल में नई पार्किंग व नया रोडवेज बस स्टेशन स्थापित करने तथा नगर में अग्निशमन केंद्र खोलने की घोषणा भी की गई। साथ ही नौकुचियाताल–खड़की खरौला, कसियालेख–काफली–पदीकनाला और बडोन–सिमलिया–साननी मोटर मार्गों के सुधारीकरण व मिलान कार्य को भी मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भीमताल विधानसभा सहित पूरे नैनीताल जिले के विकास के लिए योजनाएँ प्राथमिकता से चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा उठाए गए खराब मुख्य मार्ग–10 के मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सड़क पुनर्निर्माण के लिए लगभग 9.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी गई है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैंची धाम, नैनादेवी मंदिर, मुक्तेश्वर धाम सहित प्रदेश के प्रमुख पौराणिक मंदिरों का पुनर्विकास मिशन मोड में चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए ‘एक जनपद–दो उत्पाद’, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’, ‘स्टेट मिलेट मिशन’, ‘होमस्टे’, और ‘वेड इन उत्तराखंड’ जैसी योजनाएँ स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही हैं। पलायन आयोग की नई रिपोर्ट के अनुसार राज्य में रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी और बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। नीति आयोग के SDG इंडेक्स में भी उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में नकल माफिया पर लगाम कसने के लिए देश का सबसे सख्त नकल-विरोधी कानून लागू किया गया, जिसके कारण पिछले वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है और 100 से अधिक नकल माफिया जेल भेजे गए हैं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता नीति के तहत विजिलेंस द्वारा 200 से अधिक कार्मिकों पर कार्रवाई की गई है।

कार्यक्रम में भवाली बाईपास पार्ट–1 एवं 2 के सुधारीकरण, भीमताल बाईपास सड़क सुधार, नैनीताल में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट, हल्दूचौड़ एलबीएस कॉलेज में पुस्तकालय व बहुउद्देश्यीय हॉल, पुछड़ी में गौशाला, राजकीय विद्यालय जाडापानी में पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रयोगशाला सहित कई योजनाओं का लोकार्पण किया गया। वहीं राजकीय महाविद्यालय लालकुआँ में परीक्षा भवन, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चाहरदीवारी, गौलापार स्टेडियम में पूल कवरिंग व सुरक्षा कार्य, बेतालघाट, पंगोट–दैचौरी और ओखलकांडा सभागार सहित अनेक निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।

विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा ने संबोधन में क्षेत्र के लिए स्वीकृत विकास योजनाओं पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्या, ओखलकांडा के डी. रूबाली, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसपी यातायात जगदीश चंद्र सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments