Monday, September 7, 2026
Home हेल्थ सर्दियों में घटाना चाहते हैं वजन, तो वेट लॉस के साथ ही...

सर्दियों में घटाना चाहते हैं वजन, तो वेट लॉस के साथ ही इन वजहों से डाइट में शामिल करें पपीता

सर्दियों में कई तरह के फल बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। बाजार में मिलने वाले ये फल हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। पपीता इन्हीं फलों में से एक है, जिसे अपनी डाइट में शामिल करने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, पपीता विटामिन और मिनरल का खजाना होता है, जिसमें विटामिन ए, सी और ई भारी मात्रा होते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य, इम्युनिटी और सेल प्रोटेक्शन के लिए जरूरी हैं।

साथ ही यह स्वाद में भी काफी बेहतरीन होता है। यही वजह है कि लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। वैसे तो पतीता हर सीजन में आसानी से मिल जाता है, लेकिन सर्दियों में इसे खाने से काफी फायदा होता है। यह न सिर्फ आपको ठंड से बचाता है, बल्कि अन्य कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। आइए जानते हैं सर्दियों में पपीते खाने के कुछ फायदे-

ब्लड शुगर कंट्रोल करे
पपीते में विटामिन सी और ई सहित फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर के लेवल को रेगुलेट करने में मदद करता है। ये पोषक तत्व ब्लड फ्लो में शक्कर के अब्जॉर्प्शन रेट को कम करने में मदद करता है और ग्लाइसेमिक इंडैक्स कंट्रोल करने में सहायता करते हैं, जो डायबिटीज के लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करे
पपीते में मौजूद विटामिन सी, एक इम्युनिटी बढ़ाने वाला एंटीऑक्सीडेंट है। मजबूत इम्यून सिस्टम संक्रमण और बीमारियों के खिलाफ शरीर रक्षा करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जिससे प्रतिरक्षा कार्य का समर्थन होता है।

वजन घटाने के लिए पपीता
पपीता डाइटरी फाइबर से भरपूर एक लो कैलोरी फल है और इसमें पपेन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को तोडऩे में मदद करता है, पाचन को बढ़ाता है और वजन घटाने में सहायक है। इसमें मौजूद फाइबर कंटेंट देर तक आपका पेट भरा रखती है, जिससे आपकी भूख को नियंत्रित होती है और इस प्रकार वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है।

कैंसर की संभावना कम करें
पपीते में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जैसे कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनोइड और बीटा-क्रिप्टोक्सैन्थिन, जो शक्तिशाली कैंसर विरोधी गुण होते हैं और ये कंपाउंड फ्री रेडिकल्स को बेअसर करते हैं, सेलुलर डैमेज को रोकते हैं और कोलन, प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर आदि के खतरे को कम कर सकते हैं। साथ ही यह पाचन संबंधी कैंसर के खतरे को भी कम कर सकता है।

हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखें
पपीते में मौजूद एक आवश्यक खनिज पोटेशियम, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे आपकी दिल की सेहत बेहतर होती है। पपीते में पाए जाने वाले विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करते हैं, जो हृदय संबंधी स्वास्थ्य में मदद करते हैं।

RELATED ARTICLES

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

उत्तराखंड के फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग की नजर, Taj से Hyatt Regency तक छापेमारी जैसी जांच

देहरादून। उत्तराखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अब बड़े होटल प्रतिष्ठान भी खाद्य सुरक्षा विभाग के रडार पर हैं। मिलावट और खाद्य...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद से कांग्रेस में आक्रोश: आज CM आवास कूच कर जताएंगे नाराजगी, जानिए पूरा मामला

देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर कांग्रेस आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास की ओर कूच करेगी।...

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

Recent Comments