Monday, June 15, 2026
Home एजुकेशन कृषि क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं, कृषि वैज्ञानिक बनकर समाज को...

कृषि क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं, कृषि वैज्ञानिक बनकर समाज को दें अपने ज्ञान व अनुभव का लाभ

हरबर्टपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में शुक्रवार को कैरियर काउंसलिंग व गाइडेंस के चौथे चरण में छात्र-छात्राओं को कृषि के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं, अनुसंधानों, कृषि उपज व महत्वपूर्ण संस्थानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रो. (डा.) प्रकाश चंद्र नौटियाल ने बतौर की रिसोर्स पर्सन (केआरपी) यह जानकारी प्रदान की।

विद्यालय के प्राचार्य अवनींद्र बड़थ्वाल ने विद्यालय परिसर में उनका स्वागत किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कार्यशाला में मिलने वाली जानकारी का लाभ उठाने की अपील की। डा. नौटियाल ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। यहां बीएससी व एमएससी एग्रीकल्चर, बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर, बीएससी फॉरेस्ट्री, आईसीएआर, बायोकैमिस्ट्री, बायो टेक्नोलॉजी, वेटनरी जैसे पाठ्यक्रमों के जरिये कृषि वैज्ञानिक, डेयरी उद्योग, फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी आदि सेक्टर्स में भविष्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक के रूप में कार्य करते हुए अपने ज्ञान और अनुभव का धरातल पर उपयोग करते हुए पूरे समाज को लाभ पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि देश को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की शर्तों का पालन करना पड़ता है। उन्होंने ग्रीन हाउस प्रभाव और उससे दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

NEET-UG 2026 पेपर लीक की आशंका पर परीक्षा रद्द, असमंजस में लाखों छात्र व अभिभावक, जांच तेज

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर पैदा हुआ विवाद अब राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन गया है।...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

देहरादून। देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिल गई...

उत्तराखंड–ब्रांडेनबर्ग (जर्मनी) के बीच विज्ञान व नवाचार सहयोग को नई गति, आईआईटी रुड़की की अहम भूमिका

देहरादून/रुड़की। भारत के उत्तराखंड राज्य और जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग राज्य के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में संरचित सहयोग को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments