Sunday, June 7, 2026
Home एजुकेशन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

देहरादून। देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिल गई है, जिससे क्षेत्र के छात्रों को अब कक्षा 10 तक की पढ़ाई अपने ही इलाके में उपलब्ध हो सकेगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से गढ़ीकैंट स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल की मान्यता प्राप्त हो गई है। इस संबंध में शासन स्तर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व में एक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय को हाईस्कूल स्तर तक मान्यता दिलाने का आश्वासन दिया था। अब उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप यह विद्यालय, जो पहले कक्षा 8 तक संचालित था, हाईस्कूल स्तर तक उन्नत हो गया है।

छात्रों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर लाभ

इस उपलब्धि पर मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा शिक्षा विभाग का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और विस्तार के लिए कार्य कर रही है, और यह मान्यता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन विषयों की होगी पढ़ाई

विद्यालय में हाईस्कूल स्तर पर अब विभिन्न विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तृतीय भाषा, संस्कृत, वाणिज्य, गणित/गृह विज्ञान, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, योग, आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य शिक्षा, कृषि, कार्यानुभव/उद्यमिता विकास, कला शिक्षा, संगीत तथा बालिकाओं के लिए पेंटिंग जैसे विषय शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments