Sunday, September 6, 2026
Home क्राइम खौफनाकः दोस्त ने क्रिकेट खेलने से किया इनकार, बल्ले से पीट-पीटकर कर...

खौफनाकः दोस्त ने क्रिकेट खेलने से किया इनकार, बल्ले से पीट-पीटकर कर दी हत्या

भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा में एक ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद हुई तीखी बहस के बाद एक चौंकाने वाली घटना में एक युवक ने कथित तौर पर अपने दोस्त की क्रिकेट के बल्ले से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, अडयाल गांव के एक मैदान में दो टीमें मैच खेल रही थीं। कथित तौर पर 21 वर्षीय करण आर. बिलावने ने अपने दोस्त 24 वर्षीय निवृत्तिनाथ जी. कावले को बल्ले से इतना पीटा की उसकी जान चली गई। बिलावने की टीम कावले की टीम से तीन मैच जीत चुकी थी और उसने चौथा मैच खेलने से इनकार कर दिया था।

कावले ने चौथा मैच खेलने पर जोर दिया और इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। बिलावने ने कहा कि चूंकि उसकी टीम पहले ही तीन बार जीत चुकी है, इसलिए वे एक और मैच नहीं खेलना चाहते। दोनों के बीच मौखिक विवाद जारी रहा। इसी बीच बिलावने ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में आकर, अपना बल्ला उठाया और कावले को सिर, गर्दन और दूसरे अंगों पर बेरहमी से मारा। कावले वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। उसका काफी खून बह रहा था।

कुछ स्थानीय लोगों ने अडयाल पुलिस को फोन किया, जिसने घटनास्थल पर एक दल भेजा, लेकिन कावले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस घटना से गांव में लोगों के बीच भारी तनाव पैदा हो गया। वहीं मौजूद बिलावने को गिरफ्तार कर लिया गया। कावले के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कावले दिहाड़ी मजदूरों के एक बहुत ही गरीब परिवार से था। वह पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। गांव में तनावपूर्ण माहौल होने के कारण, पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में जवानों को तैनात कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

देहरादून पोक्सो कोर्ट का फैसला: दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, साबित नहीं हुआ शादी के झांसे का आरोप

देहरादून। देहरादून की विशेष पोक्सो अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी सावेज अली उर्फ लक्की को बरी कर दिया है। अदालत ने...

Dehradun Murder Case: डालनवाला में पत्नी की हत्या, घरेलू कहासुनी के बाद पाटल से हमले का आरोप; पति हिरासत में

देहरादून। रोजगार की तलाश में पत्नी और तीन बच्चों के साथ देहरादून आया एक परिवार महज तीन महीने में बिखर गया। डालनवाला क्षेत्र में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments