Sunday, September 6, 2026
Home मनोरंजन डंकी का इमोशन और ह्यूमर से भरपूर ट्रेलर रिलीज, 21 दिसंबर को...

डंकी का इमोशन और ह्यूमर से भरपूर ट्रेलर रिलीज, 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

शाहरुख खान इन दिनों अपने करियर के एक शानदार दौर से गुजर रहे हैं। इस साल आईं उनकी दोनों फिल्में पठान और जवान ब्लॉकबस्टर रहीं। अब अभिनेता की फिल्म डंकी का इंतजार है, जिसके टीजर और गानों पर दर्शकों ने जमकर प्यार बरसाया है।बीते दिन जब डंकी के ट्रेलर को लेकर सुगबुगाहट शुरू हुई तो यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।अब आखिरकार शाहरुख अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के ट्रेलर के साथ हाजिर हो गए हैं।

ट्रेलर में शाहरुख का किरदार हार्डी इंगलैंड जाना चाहता है, लेकिन उसके पास सही कागजात नहीं हैं। वह चोरी-छुपे डंकी फ्लाइट (अवैध रास्ता) का इस्तेमाल कर विदेश पहुंच जाता है, लेकिन वहां पहुंचकर उसका दिल वापस अपने घर और अपने देश पहुंचने का करता है। ट्रेलर में शाहरुख की दोस्तों के साथ मस्ती भरी जिंदगी, तापसी पन्नू उर्फ मन्नू संग उनका रोमांस और कॉमेडी का तडक़ा इसे देखने लायक बनाता है, लेकिन इन सबके परे यह भावुक भी करता है।

यह फिल्म उन लोगों के बारे में है, जो एक बार घर और देश से बाहर तो चले जाते हैं, लेकिन ये जमीन उन्हें फिर खींच लाती है। शाहरुख अपने सपने साकार करने की जद्दोजहद और जिंदगी बदलने की एक बेमिसाल कहानी लाने वाले हैं।
शाहरुख के मुताबिक, यह फिल्म ऐसी है, जो दर्शकों के चेहरे पर एक मुस्कान लेकर आएगी। इसे देखने के बाद न सिर्फ उन्हें अपने परिवार, बल्कि देश से भी प्रेम हो जाएगा।कुछ दिनों पहले उनके एक फैन ने पूछा था कि डंकी क्या खास लेकर आएगी तो इस पर शाहरुख ने कहा था, फिल्म में राजकुमार हिरानी हैं और क्या चाहिए?शाहरुख यह भी बोल चुके हैं कि उनकी इस फिल्म के लिए भी सिनेमाघरों में जमकर भीड़ जुटेगी।

डंकी में शाहरुख की जोड़ी पहली बार तापसी के साथ बनी है। इसमें दीया मिर्जा, बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में हैं।फिल्म में धर्मेंद्र और सतीश शाह भी हैं, वहीं विक्की कौशल और काजोल मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण शाहरुख की पत्नी गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है।इसके जरिए शाहरुख ने पहली बार हिरानी संग काम किया है। डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

शाहरुख की फिल्म पठान में सलमान खान के कैमियो ने धमाल मचा दिया था। इसके बाद टाइगर 3 में शाहरुख के कैमियो ने धमाका किया। अब शाहरुख-सलमान फिल्म टाइगर वर्सेज पठान में साथ दिखेंगे, जो वाईआरएफ के चर्चित स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में शाहरुख और सलमान की भिड़ंत देखना दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होगा।सुजॉय घोष की एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख को पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान के साथ पर्दे पर देखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments