Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर वैश्विक निवेशक सम्मेलन के चलते कल रहेगा रूट डायवर्ट, यहाँ पढ़े पूरा...

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के चलते कल रहेगा रूट डायवर्ट, यहाँ पढ़े पूरा प्लान

देहरादून। एफआरआई में आठ और नौ दिसंबर को होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान रूट डायवर्ट रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें, जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही अपील की कि इन दो दिनों बल्लूपुर, कैंट रोड़, चकराता रोड मार्ग का कम से कम प्रयोग करें।

यह रहेगा रूट प्लान

    • विकासनगर से देहरादून शहर की आने वाले वाहन को धूलकोट से शिमला बाईपास की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
    • विकासनगर से प्रेमनगर होते हुए शहर की ओर से आने वाले यातायात को प्रेमनगर बाजार से दरु चौक से गोरखपुर चौक शिमला बाई पास रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
    • प्रेमनगर से पंडितवाड़ी की ओर आने वाले यातायात को लवली मार्केट होते हुए बसंत विहार की ओर भेजा जाएगा।
    • आईएसबीटी से रिस्पना की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कारगी चौक से दूधली रोड की ओर भेजा जाएगा।
    • हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को लालतप्पड़ व हर्रावाला में रोका जाएगा।
    • डेलीगेट्स के वाहन कौलागढ़ गेट से प्रवेश कर रॉय रोड से हार्ट रोड पर डेलीगेट्स को ड्राप कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर जाएंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी।
  • मीडिया, वीआईपी के वाहन ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से।
  • कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले आगंतुकों के वाहन बाबू गेट, ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी।
  • ड्यूटीरत कर्मियों के वाहन बाबू गेट, ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर अपने-अपने ड्यूटी प्वाईंट पर पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी।
  • बस में आने वाले नागरिक बाबू गेट पर ड्राप होंगे।  बस को बसंत विहार स्थित निर्धारित 30 बीघा पार्किंग स्थल में पार्क किया जाएगा।

पार्किंग स्थल

  • प्लेटिनम वाहनों की पार्किंग- ट्रंप रोड एफआरआई बिल्डिंग के पास।
  • डायमंड वाहनों की पार्किंग – मैसन रोड और हावर्ड रोड पर।
  • मीडिया के वाहनों की पर्किंग – यूनियन बैंक के सामने लोहरी रोड पर।
  • सरकारी अधिकारी और ड्यूटी में लगे कर्मियों की पार्किंग- रोजर रोड पर।
  • गोल्ड पार्किंग – रोजर और बाबू रोड पर।
  • बस पार्किंग – बसंत विहार में 30 बीघा खाली ग्राउंड।
RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments