Tuesday, June 16, 2026
Home बड़ी खबर खुशखबरीः धामी सरकार ने दिया स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को तोहफा, अब 60 नहीं...

खुशखबरीः धामी सरकार ने दिया स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को तोहफा, अब 60 नहीं 65 साल में होंगे रिटायर

देहरादून। प्रदेश सरकार ने स्पेशलिस्ट डॉक्टरो को बड़ा तोहफा दिया है। उनकी रिटायरमेंट की उम्र में पांच साल की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके बाद अब प्रदेश में स्पेशलिस्ट डॉक्टर 60 नहीं बल्कि 65 साल की उम्र में रिटायर होंगे। इससे प्रदेश के मौजूदा 550 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को फायदा मिलेगा। वहीं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी और लोगों को इनकी सेवाओं का पांच साल तक ज्यादा फायदा मिलेगा।

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि रिटायरमेंट उम्र में बढ़ोत्तरी संबंधी यह आदेश जारी कर दिया गया है। इससे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकार के प्रयास ज्यादा मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण कई तरह की दिक्कतें पैदा होती हैं लेकिन इस निर्णय से उनका काफी हद तक समाधान हो जाएगा।

नहीं मिलेगा वित्तीय और प्रशासनिक प्रभार

स्वास्थ्य सचिव बताया कि 60 साल की उम्र के बाद किसी भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर को प्रशासनिक पद और वित्तीय दायित्वों का प्रभार नहीं दिया जाएगा। उनकी तैनाती मुख्य परामर्शदाता के रूप में, उनकी स्पेशलाइजेशन और खाली पदों के अनुसार की जाएगी। साथ ही, ऐसे चिकित्सा अधिकारियों को उसके बाद प्रमोशन का लाभ भी नहीं दिया जाएगा। हालांकि उन्हें वेतन वृद्धि एवं अन्य सेवा लाभ, सेवा के दौरान व सेवानिवृत्ति पर राजकीय कार्मिकों की भांति ही नियमानुसार अनुमन्य होंगे।

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments