Monday, June 8, 2026
Home बड़ी खबर बड़ी खबरः दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी,...

बड़ी खबरः दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी, केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई बड़े नेता हारे

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की जोरदार वापसी हुई है। लगातार तीन टर्म से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही नए मुख्यमंत्री के नाम की चर्चाएं तेज हो गई है। वहीं, जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम बड़े नेताओं ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल होने के साथ ही कई बड़े नेताओं की हार का झटका भी लगा है। हालांकि मुख्यमंत्री आतिशी अपनी सीट बचाने में कामयाब रही हैं। उन्होंने कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3521 वोटों के अंतर से हराया। इसके अलावा करावल नगर से भाजपा के कपिल मिश्रा, राजौरी गार्डन से भाजपा के मनींदर सिंह सिरसा, मदीपुर से भाजपा के कैलाश गंगवाल, पटपड़गंज सीट से भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी, बुराड़ी से आप के संजीव झा, गांधीनगर से भाजपा के अरविंदर सिंह लवली, बाबरपुर से आप के गोपाल राय, बल्लीमारान से आप के इमरान हुसैन, ओखला से आप के अमानतुल्लाह खान, जनकपुरी से भाजपा के आशीष सूद, बिजवासन से भाजपा के कैलाश गहलोत,

इन बड़े नेताओं को झेलनी पड़ी हार

दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी, कांग्रेस की अलका लांबा, आप के अवध ओझा समेत कई बड़े नेताओं को हार झेलनी पड़ी है।

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments