Monday, September 7, 2026
Home हेल्थ आंखों में इंफेक्शन या जलन होने पर न करें यह गलतियां, बल्कि...

आंखों में इंफेक्शन या जलन होने पर न करें यह गलतियां, बल्कि ऐसे रखें खास ख्याल

मौसम बदलने पर अक्सर आंखों में इंफेक्शन की समस्या हो जाती है. शुरुआत में तो यह नॉर्मल खुजली और जलन से शुरू होता है लेकिन बाद में यह दोनों आंखों में फैल जाता है. जिसकी वजह से बहुत सारी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं. यह इंफेक्शन बैक्टीरिया या किसी खास तरह के इंफेक्शन के कारण होता है. यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है. अगर आपको भी आंखों में ऐसी दिक्कत महसूस हो रही है तो आपको बिना समय गवाएं डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

आंखों में जब भी इंफेक्शन हो जाए तो बाहर जाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आंखों की खुजली बढ़ सकती है. डॉक्टर के सलाह के बिना किसी भी दवा का इस्तेमाल आंखों  में नहीं करना चाहिए. आंखों को साफ रखने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. साथ ही हल्के हाथों से आंखों पर जमा गंदगी को साफ करें. आंखों में इंफेक्शन होने पर आंखें लाल हो जाती है. जिसके कारण इसमें खुजली और कई तरह के दूसरे लक्षण दिखाई देते हैं।

आंखों में इंफेक्शन होने पर ये गलतियां न करें

  1. आंखों में इंफेक्शन होने पर पब्लिक प्लेस पर जानें से बचें. अगर जरूरी है तो चश्मा पहनकर ही जाएं. साथ ही आंखों पर हाथ का इस्तेमाल कम करें।
  2. बाहरी लोगों से हाथ मिलाने या टच रने से बचें. बच्चों को भी ऐसे करने से रोकें।
  3. एक टाइम गैप पर  सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें. और हर घंटे हाथों को धोते रहें।
  4. आंखों की देखभाल के लिए हर घंटे साफ पानी से आंख धोंए और फिर आई वाइप्स का इस्तेमाल करें।
  5. आंखों से गंदगी निकालने के लिए आई ड्रॉप का समय-समय पर इस्तेमाल करना चाहिए।
  6. तौलिया, तकिया, कपड़े, चादर, चश्मे और आई मेकअप दूसरे के साथ शेयर न करें।
  7. आंखों को बार-बार मलने या खुजली करने से बचें. जब आंखों में खुजली शुरू हो तो ठंडे पानी से छींटे मारे।

आई फ्लू से बचना है तो इस तरह से करें आंखों की देखभाल

आंख बहुत ज्यादा सेंसिटीव होता है. एयर पॉल्यूशन से बचना है तो आंखों की खास देखभाल करने की जरूरत है. आज हम आपको आंखों की देखभाल करने के लिए कुछ खास टिप्स बताएंगे।

  1. आई फ्लू से बचना है तो समय-समय पर हाथ को साफ करते रहें ताकि इंफेक्शन ज्यादा बढ़े नहीं।
  2. बरसात में भीगने या स्वीमिंग पूल में नहाने से बचें।
  3. जिस व्यक्ति को आई फ्लू हुआ है उसके कॉन्टैक्ट में आने से बचें।
  4. कॉन्टैक्ट लेंस को ठीक से साफ करें।
  5. बाहर निकले तो आई वाइप्स का इस्तेमाल करें ताकि आंखों में गंदगी न घुसे।
  6. डाइट में विटामिन ए, बी और सी का इस्तेमाल करें. ढेर सारा पानी पिएं. खाने में विटामिन का इस्तेमाल ज्यादा करें।
  7. धूप, धूल और मिट्टी से बचना है तो गॉगल्स का इस्तेमाल करें।
RELATED ARTICLES

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

उत्तराखंड के फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग की नजर, Taj से Hyatt Regency तक छापेमारी जैसी जांच

देहरादून। उत्तराखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अब बड़े होटल प्रतिष्ठान भी खाद्य सुरक्षा विभाग के रडार पर हैं। मिलावट और खाद्य...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद से कांग्रेस में आक्रोश: आज CM आवास कूच कर जताएंगे नाराजगी, जानिए पूरा मामला

देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर कांग्रेस आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास की ओर कूच करेगी।...

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

Recent Comments