Sunday, June 14, 2026
Home हेल्थ डायबिटीज पेशेंट गर्मियों में पी सकते हैं ये जूस, शुगर लेवल रहेगा...

डायबिटीज पेशेंट गर्मियों में पी सकते हैं ये जूस, शुगर लेवल रहेगा एकदम कंट्रोल

बदलते खान पान की वजह से लोगों को कई सारी बीमारियां होती जा रही है। ऐसे में आजकल कम उम्र में ही लोगों को डायबिटीज जैसी समस्या हो रही है। इससे बचने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करते हैं।

लेकिन कुछ घरेलू उपाय की मदद से आप शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप भी डायबिटीज जैसी समस्या से परेशान है, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे कि घर पर आप जूस बनाकर शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। आईए जानते हैं जूस के बारे में।

डायबिटीज पेशेंट के लिए जूस
डायबिटीज पेशेंट के लिए शुगर कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है. मधुमेह के मरीज ज्यादा मीठा नहीं खा सकते. इसलिए आज हम बताएंगे ऐसे जूस के बारे में, जो गर्मियों में आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। डायबिटीज पेशेंट के लिए करेले का जूस काफी फायदेमंद माना गया है। कई सालों से लोग करेले के जूस को आयुर्वेदिक उपचार के लिए इस्तेमाल करते हैं। करेला अपने एंटी डायबिटिक गुना के लिए जाना जाता है।

शुगर रहेगी कंट्रोल
यह खून के स्तर को नियंत्रित करता है और इंसुलिन को सुधरता है. करेले का जूस पीने से शुगर कंट्रोल में रहती है साथ ही पाचन क्रिया मजबूत होती है। जो लोग मोटापे से परेशान हैं और उन्हें डायबीटीज भी है, तो उनके लिए करेले का जूस किसी वरदान से कम नहीं है। करेला का रोजाना जूस पीने से शुगर के स्तर को कंट्रोल रखा जा सकता है।

कब पिएं करेले का जूस
करेले के जूस को आप रोजाना सुबह खाली पेट पी सकते हैं. इस जूस में इंसुलिन जैसा प्रोटीन पाया जाता है, जिसे पॉलीपेप्टाइड पी कहा जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मददगार माना गया है। गर्मी के मौसम में डायबिटीज पेशेंट को रोज सुबह खाली पेट करेले का जूस पीना चाहिए।

RELATED ARTICLES

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

गर्मी में ‘लाल सोना’ बना तरबूज, बाजार में डिमांड के साथ सोशल मीडिया पर डर और अफवाह भी बढ़ी

हेल्थ डेस्क, जनप्रतिनिधि डॉट कॉम।  भीषण गर्मी के बीच देशभर में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ी है। सड़क किनारे ठेलों से लेकर मंडियों और...

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments