Monday, June 15, 2026
Home धर्म-संस्कृति प्रयागराज महाकुंभ में लेंगे गौ माता-राष्ट्र माता का संकल्प, देवभूमि की बद्री...

प्रयागराज महाकुंभ में लेंगे गौ माता-राष्ट्र माता का संकल्प, देवभूमि की बद्री गाय महाकुंभ के लिए रवाना

देहरादून। प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में गौ माता-राष्ट्र माता का संकल्प लिया जाएगा। इसमें देशभर की सभी नस्लों की गायों को शामिल कर उनका पूजन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को देहरादून से देवभूमि उत्तराखंड की प्रसिद्ध बद्री गाय को महाकुंभ के लिए रवाना किया गया। वहां, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत सभी शंकराचार्य गायों का पूजन करेंगे।

सोमवार को रिस्पना पुल स्थित विष्णु गोपाल गौधाम से गाय को प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना किया गया। रविवार को यह गाय टिहरी के उनियाल गांव स्थित अनुसूया प्रसाद उनियाल की गौशाला से दून लाई गई थी। सोमवार को गौ क्रांति मंच से जुड़े समाजसेवी बलवीर सिंह पंवार के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में गाय को विदा किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे गौभक्तों ने पहले गौमाता का पूजन किया। बलवीर सिंह पंवार ने बताया कि बद्री गाय हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाले एक विशिष्ट नस्ल है, जिसके दूध में ए-2 प्रोटीन समेत अन्य पोषक तत्वों की मात्रा सामान्य गाय की तुलना में ज्यादा होती है। बद्री गाय का दूध और घी बेहद गुणकारी और औषधीय गुण युक्त होता है।

टिहरी लोकसभा के गौ सांसद अनुसूया प्रसाद उनियाल ने बताया कि बद्री गाय एक बेहद कम लागत में पलने वाली गौवंशीय प्रजाति है। यह ज्यादातर हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली जड़ी-बूटियों को चरती है, इसलिए इसके दूध में भी औषधीय गुण पाए जाते हैं। इस दौरान आवाज सुनो पहाड़ों की के संयोजक नरेन्द्र रौथाण, शूरवीर सिंह मठूडा, आनंद सिंह रावत, यशपाल उनियाल, ओमप्रकाश उनियाल, कुंदन उनियाल, पूजा चौहान, महिमा उनियाल, अर्चना बिजलवाण समेत अन्य गौभक्त मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments