Monday, June 8, 2026
Home ताजा खबर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार, भवन निर्माण समेत अन्य...

प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार, भवन निर्माण समेत अन्य रुके काम पूरे कराने का लिया संकल्प

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने साल 2025 के पहले दिन अपना कार्यभार संभाल लिया। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने क्लब के रुके हुए कामों को पूरा कराने का संकल्प लिया। इसमें मुख्य तौर पर प्रेस क्लब के नए भवन का निर्माण कार्य करवाना शामिल है। इसके बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित हुई।

बुधवार को क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला, कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, संयुक्त मंत्री अभय कैंतुरा, संयुक्त मंत्री (महिला) रश्मि खत्री, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह भंडारी, असद, किशोर रावत, दीपक बड़थ्वाल, पंकज भट्ट, मनवर रावत, रमन जयसवाल, योगेश रतूड़ी, संदीप बड़ोला ने अपना पदभार ग्रहण किया। पूर्व अध्यक्ष अजय राणा, कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी, संप्रेक्षक मनोज जयाडा ने उन्हें पदभार स्थानांतरण की इस प्रक्रिया को पूरा करने में अपना सहयोग दिया।

सभी पदाधिकारियों ने कहा कि क्लब के नए भवन का निर्माण करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसके अलावा क्लब का सुचारू संचालन करने, क्लब की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने, अनुशासन बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई। कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण को लेकर भी तैयारियां चल रही है, जिसका कार्यक्रम तय किया जा रहा है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

इस अवसर पर पंकज पंवार, गजेंद्र नेगी, राजकिशोर तिवारी, हर्षमणि उनियाल, दीपक फरस्वाण, अमित ठाकुर, किशोर रावत, अर्जुन बिष्ट, लक्ष्मी बड़ोनी, वीके डोभाल, विनोद मुसान, दरबान सिंह, फहीम तन्हा, विनोद पुंडीर समेत कई प्रेस क्लब के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments