Friday, June 26, 2026
Home हेल्थ खाने की इन 5 चीजों को फ्रिज में रखने से बचें, हो...

खाने की इन 5 चीजों को फ्रिज में रखने से बचें, हो सकता है नुकसान

हम सभी लोग रोजाना इस्तेमाल में आने वाले खान-पान की चीजों को फ्रिज में रख देते हैं ताकि वे लंबे समय तक सुरक्षित रहें।हालांकि, ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें फ्रिज की बजाय बाहर ही रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रिज के ठंडे तापमान के कारण उनकी गुणवत्ता जल्दी खराब हो जाती है।चलिए फिर आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

टमाटर
टमाटर एक ऐसा फल है, जिसमें एंजाइम होता है। ऐसे में इसे ठंडे तापमान में करने की वजह से यह दिखने में ढीले और नरम और स्वाद में बेकार हो जाते हैं।इसके अलावा ठंडे तापमान से टमाटर की स्वाद पैदा करने वाली कोशिकाएं भी टूट जाती है। इसके कारण टमाटर की बनावट खराब हो जाती है और ये कम स्वादिष्ट हो जाते हैं।घर पर टमाटर से बने इन स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी आजमाएं।

एवोकाडो
बहुत से लोग एवोकाडो को भी फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।दरअसल, एवोकाडो को फ्रिज में रखने से उनकी पकने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है इसलिए ये इस्तेमाल करने योग्य नहीं रह जाते हैं।इसके अलावा ठंडे तापमान से एवोकाडो की बनावट भी बिगड़ जाती है, जिससे ये जल्दी सड़ सकते हैं।इन समस्याओं से बचाव के लिए एवोकाडो को प्राकृतिक रूप से पकने दें। इससे उनकी गुणवत्ता और स्वाद, दोनों बरकरार रहेंगे।

ब्रेड
अमूमन लोगों के फ्रिज में आपको ब्रेड रखी मिल ही जाएगी, लेकिन ये गलत है। आपको फ्रिज में ब्रेड नहीं रखनी चाहिए।विशेषज्ञों के मुताबिक, फ्रिज में ठंडे तापमान के कारण ब्रेड में मौजूद स्टार्च अशुद्ध हो सकता है। इस वजह से ब्रेड की नमी खत्म हो जाती है और इसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है।हालांकि, इसके बावजूद आप इस ब्रेड का सेवन कर सकते हैं, लेकिन फ्रिज में रखने से इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

आलू
बहुत से लोग आलू को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें फ्रिज में रख देते हैं।हालांकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि फ्रिज में रखे आलू से बने व्यंजनों को खाने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।दरअसल, फ्रिज में ठंडे तापमान के कारण आलू में चीनी की मात्रा बढ़ सकती है।ऐसे में आलू को तलने या भूनने पर उनमें कार्सिनोजेन नामक पदार्थ पैदा हो सकता है। यह पदार्थ कैंसर पैदा करने में सक्षम है।

खरबूज और तरबूज
बहुत से लोग खरबूज और तरबूज को काटकर फ्रिज में रख देते हैं और फिर ठंडा हो जाने के बाद इनका सेवन करते हैं।हालांकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इन्हें फ्रिज में रखने की वजह से ये अपना रंग और स्वाद खो देते हैं।इसके कारण इनकी शेल्फ लाइफ में कमी आ जाती और गुणवत्ता भी खराब हो जाती है।यही कारण है कि सुपरमार्केट में भी खरबूज और तरबूज को फ्रिज में नहीं रखा जाता है।

RELATED ARTICLES

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

गर्मी में ‘लाल सोना’ बना तरबूज, बाजार में डिमांड के साथ सोशल मीडिया पर डर और अफवाह भी बढ़ी

हेल्थ डेस्क, जनप्रतिनिधि डॉट कॉम।  भीषण गर्मी के बीच देशभर में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ी है। सड़क किनारे ठेलों से लेकर मंडियों और...

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments