Wednesday, June 24, 2026
Home देश-दुनिया शातिर महिला ने दुकानदार को लगाया चूना, खबर पढ़ आप भी हो...

शातिर महिला ने दुकानदार को लगाया चूना, खबर पढ़ आप भी हो जाएंगे हैरान

लुधियाना। महानगर में एक दुकानदार को महिला द्वारा ठगने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार महिला ने दुकानदार को दुबई की करंसी सस्ते रेट पर देने का झांसा देकर ठग लिया। बताया जा रहा है महिला व उसके साथ आए युवक ने 5 हजार रुपए के करीब ठगी की है।

संत एनक्लेव दुगरी के रहने वाले सरबजीत सिंह ने बताया कि अर्बन विहार-1 दुगरी में उसकी दुकान है। पीड़ित सरबजीत सिंह ने बताया कि उसकी दुकान पर एक महिला रीना दामनी व एक युवक आया। उन्होंने उससे दुबई की करंसी के बदले में भारतीय करंसी के नोट देने के लिए कहा। उसने कहा कि 100-100 के दीनारों की 8 गड्डियों के बदले में भारतीय करंसी चाहिए। दुकानदार के मना करने पर महिला ने उसे अपने झांसे में लेकर कहा कि उसके पास 1500-1700 नोट विदेशी करंसी के हैं, जिसे वह प्रति नोट 500 रुपए में दे देगी है।

महिला ने झूठी कहानी बना कर कहा कि ये नोट उसकी मौसी के हैं जिसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद दुकानदार ने महिला से प्रति नोट का सौदा 100 रुपए में किया। इसी बीच महिला ने दुकानदार से 5 हजार रुपए लेकर उसे विदेशी करंसी के नोटों की गड्डिया देकर वहां से चली गई। महिला के जाने के बाद जब दुकानदार ने नोटों को चैक किया तो वह कागज के रंग बिरंगे टुकड़े निकले। इस ठगी सूचना व्यक्ति ने तुरन्त पुलिस को दी। थाना दुगरी की पुलिस ने उक्त महिला व युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 417, 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने पर तुरन्त एक्शन में आई पुलिस ने देर तक छापेमारी करके महिला व एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: “जन सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं”, राज्यों को जारी किए कड़े निर्देश

नई दिल्ली। देशभर में बढ़ते डॉग बाइट मामलों और सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम टिप्पणी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments