Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर आज वन अनुसंधान संस्थान में शुरू होने जा रहे दो दिवसीय वैश्विक...

आज वन अनुसंधान संस्थान में शुरू होने जा रहे दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी 

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11:30 बजे देहरादून में स्थित वन अनुसंधान संस्थान में शुरू होने जा रहे दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री उद्घाटन सत्र में 44 हजार करोड़ की योजनाओं की ग्राउंडिंग की शुरुआत भी करेंगे। इस सम्मेलन की थीम पीस टू प्रोस्पेरिटी रखी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए तय ढाई लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य को पूर्ण कर चुकी है। औद्योगिक समूहों के साथ करार किए जाने की प्रक्रिया गतिमान है। सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

वैश्विक निवेशक सम्मेलन को लेकर प्रदेश सरकार सभी तैयारियां पूरी कर चुकी है। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री डा महेंद्र नाथ पांडेय, मनसुख मांडविया और धर्मेंद्र प्रधान का आना प्रस्तावित है। सम्मेलन के पहले दिन उद्योगपति गौतम अडानी, संजीव पुरी, सज्जन जिंदल के साथ ही बाबा रामदेव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। निवेशक सम्मेलन में स्पेन, स्लोवेनिया, नेपाल, क्यूबा, ग्रीस, आस्ट्रिया, जापान, सऊदी अरब व चेक गणराज्य के राजदूत तथा हेड आफ मिशन शामिल होंगे। सरकार ने इस वर्ष शत-प्रतिशत करार को धरातल पर उतारने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन सत्र के दौरान 44 हजार करोड़ की योजनाओं की ग्राउंडिंग की शुरुआत करेंगे। इसमें निर्माण क्षेत्र, पर्यटन क्षेत्र व ढांचागत विकास से जुड़ी 16 योजनाएं शामिल हैं। यह पहला मौका है जब पहले ही दिन बड़े स्तर पर योजनाओं को धरातल पर उतारने की शुरुआत होगी।
सम्मेलन के पहले दिन उद्घाटन सत्र के अलावा चार अन्य सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसमें उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य व रीयल स्टेट से संबंधित सत्र शामिल हैं। अगले दिन नौ दिसंबर को छह सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, आधारभूत विकास, वन विकास एवं सहयोगी क्षेत्र, आयुष एवं वेलनेस, सहकारिता व खाद्य प्रसंस्करण तथा समापन सत्र शामिल हैं। कार्यक्रम में स्वागत भाषण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे तो मुख्य सचिव डा एसएस संधु धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन व दुबई में भी हुए रोड शो वैश्विक निवेशक सम्मेलन के आयोजन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने चार अंतरराष्ट्रीय रोड शो और देश के भीतर पांच रोड शो किए। इसमें लंदन व दुबई में रोड शो किए गए। साथ ही सरकार ने हरिद्वार व रुद्रपुर में भी रीजनल कान्क्लेव आयोजित किए ताकि प्रदेश के छोटे-बड़े उद्यमियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments