Friday, July 31, 2026
Home क्राइम महिला की हत्या के मामले में कोर्ट ने पति और देवर को...

महिला की हत्या के मामले में कोर्ट ने पति और देवर को सुनाई उम्रकैद की सजा, छह साल की बेटी ने दी गवाही

बरेली। महिला की हत्या के मामले में कोर्ट ने उसके पति और देवर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले की एकमात्र चश्मदीद छह साल की बेटी ने कोर्ट में पिता व चाचा के खिलाफ गवाही दी थी। कोर्ट ने दोनों दोषियों पर 27-27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की रकम बेटी को दी जाएगी। घटना थाना सुभाषनगर की है। मृतका के पिता सत्य प्रकाश सक्सेना ने लिखाई गई रिपोर्ट में बताया था कि उनकी बेटी विनीता की शादी एक जून, 2015 को शांति विहार कॉलोनी सुभाषनगर निवासी विपिन सक्सेना से हुई थी।

शादी के बाद विनीता के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। विपिन के किसी युवती से अवैध संबंध थे। उसने विनीता को मायके जाने के लिए कह दिया था। विनीता की एक बेटी भी है। घटना के माहभर पहले से विनीता मायके में थी। ससुराल वालों के कहने पर सत्यप्रकाश अपनी बेटी को उसकी ससुराल छोड़ आए थे। 16 अगस्त, 2021 को उसके पड़ोसी ने बताया कि उनकी बेटी को मार दिया गया है।वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो विनीता का शव खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने विपिन, उसके भाई आकाश सक्सेना, पिता राजकुमार सक्सेना और मां सुनीता सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद विपिन व आकाश के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में पेश किया गया।

अभियोजन की ओर से सरकारी वकील सचिन जायसवाल ने सात गवाह पेश किए। अपर सत्र न्यायाधीश तबरेज अहमद की अदालत ने पति विपिन सक्सेना व उसके भाई आकाश सक्सेना को दोषी ठहराते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विनीता की छह साल की बेटी कोमल ने कोर्ट में गवाही के दौरान बताया कि उसके पापा, चाचा और दादी-बाबा उसकी मां को बेल्ट से मारते थे। वे उसकी मां को पसंद नहीं करते थे। घटना वाले दिन इन्होंने मां को बटनी से मारा। वह चीखीं तो उन्हें कमरे में बंद कर दिया था।  बच्ची ने कहा कि मैं चीखती रही कि कोई मेरी मम्मी को बचा लो। मम्मी को मत मारो पर किसी ने नहीं सुनी। सुबह होने पर दरवाजा खोला तो मम्मी बोल नहीं रही थीं। फिर नाना-नानी आए और उन्होंने पुलिस को पूरी बात बताई।
RELATED ARTICLES

देहरादून में मर्डर से सनसनीः इंटरनेट पर हुई दोस्ती, घर में चाकू से गोदकर फाइनेंस कारोबारी की हत्या

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इंटरनेट के जरिए हुई दोस्ती एक दर्दनाक और सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गई। पटेलनगर थाना क्षेत्र के देहराखास...

फर्जी बनकर ठगी कर रहा था पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, देहरादून पुलिस ने किया आरोपी युवक को गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन को देहरादून पुलिस ने कथित धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामले में...

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरणः कर्मचारी निलंबित, मुकदमा भी दर्ज, शासन ने शुरू कराई उच्चस्तरीय जांच

देहरादून/बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से कथित छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई का दायरा अब और बढ़ गया है। विभागीय जांच के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

Recent Comments