Sunday, September 6, 2026
Home राजकाज भाजपा में दिनेश रावत ने पत्नी समेत की घर वापसी, प्रदेश कार्यालय...

भाजपा में दिनेश रावत ने पत्नी समेत की घर वापसी, प्रदेश कार्यालय में थामा पार्टी का दामन

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में खासी पकड़ रखने वाले वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश रावत ने बृहस्पतिवार को पत्नी समेत भाजपा में घर वापसी की। 2022 के विधानसभा चुनाव में कैंट विधानसभा क्षेत्र से टिकट न दिए जाने पर उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी समेत अन्य नेताओं ने उनकी पार्टी में वापसी कराई।

घर वापसी करने के बाद दिनेश रावत ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित भारत और सशक्त उत्तराखंड का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने में वह भी अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि वह पूरी टीम के साथ भाजपा को प्रदेश की पांचों सीटें जिताने के लिए कार्य करेंगे।

पार्टी की सदस्यता लेने वालों में मनोज चौहान, भगवान सिंह रावत, लक्ष्मी गोसाईं, शोभा बिष्ट, नरेंद्र पाल सिंह रावत, ईं पीएस रावत, अनूप रावत, विजय सिंह चौहान, प्रदीप उनियाल, आशुतोष रावत, सरदार जीवन सिंह, सरदार मोंटी, बबलू गैरवार समेत अन्य लोग शामिल रहे।

 

RELATED ARTICLES

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments