Monday, March 9, 2026
Home क्राइम बिहार के शातिर लुटेरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के शातिर लुटेरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

वेब सीरीज देख दिया लूट की घटना को अंजाम

देहरादून। उत्तराखंड के थाना रायपुर पुलिस ने बुधवार को हुए लूट के मामलें में आज 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से एक आरोपी नाबालिग है।
पुलिस ने लुटेरों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा, कारतूस, लूट की धनराशि, मोबाइल फोन और मोटर साईकिल भी बरामद कर ली है।

क्या है मामला
दरअसल बुधवार को पीड़ित सहस्त्रधारा रोड रायपुर देहरादून के रहने वाले कुलदीप सिंह ने थाना रायपुर एक एफआईआर दर्ज कराई। जिसके मुताबिक रायपुर क्षेत्रान्तर्गत में ही ओम धर्मकांटा किसान डेयरी सहस्त्र धारा रोड के पास 2 मोटर साइकिल सवार युवकों ने उन्हें तमंचा दिखाकर उनका फोन और 05 हजार रूपये उनसे लूट लिये।

पुलिस ने तुरंत मामले की छानबीन शुरू की घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 40 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और मुखबिरों को भी सक्रिय किया जिसके बाद आज पुलिस ने सहस्त्रधारा रोड मुख्य मार्ग से पालीटैक्निक की ओर जाने वाले रास्ते से घटना में शामिल 1 आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि नाबालिग को पुलिस संरक्षण में ले लिया गया। पुलिस ने उनके पास से तंमचा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, लूटी गयी धनराशि और एक मोबाइल फोन और मोटर साइकिल भी बरामद कर ली है।

पुछताछ में पता चला कि दोनो नशे के आदी है जिसके लिए वे लूट की घटना को अंजाम देते है। उन्होंने लूट का आइडिया मोबाइल पर वेब सीरिज देखकर आया था।

 

 

RELATED ARTICLES

अपराध की राजधानी बनता दून, गोली मारकर दिनदहाड़े एक और हत्या, सरकार ने एसएसपी दून को हटाया

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए...

दून में गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 10 दिन में चौथी हत्या से दहली राजधानी

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त तिब्बती मार्केट इलाके में बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, जिससे...

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला पूर्ति अधिकारी और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments