Sunday, September 6, 2026
Home राजकाज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की 21 दिसंबर को बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति...

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की 21 दिसंबर को बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की संभावना

नई दिल्ली। पिछले महीने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अब आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग गई है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने 21 दिसंबर को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाई है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस इस बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने और बीजेपी से मुकाबला करने की रणनीति बनाने पर चर्चा कर सकती है। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से चार में हार का सामना करने वाली कांग्रेस के सामने सीटों के बंटवारे को लेकर भी चुनौती पैदा हो गई है. क्योंकि, इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य दल अब राज्यों में ज्यादा सीटों की मांग कर सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले इंडिया गठबंधन की बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली में होगी. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई है. सूत्रों का कहना है कि ये बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर होगी. उसके दो दिन पहले यानी 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक का भी आयोजन होगा।

21 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अगले साल होने वाले चुनावों से पहले राहुल गांधी की यात्रा के बारे में भी चर्चा होने की संभावना है. बता दें कि कि राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई को मुख्य मुद्दा बनाकर यात्रा निकालने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी इस यात्रा को ध्यान में रखकर काम कर रही है. साथ ही इस यात्रा को पैदल निकाला जाए या हाइब्रिड मोड में इस पर भी चर्चा की जा रही है. बता दें कि कांग्रेस पैदल समेत हाइब्रिड मोड में पूर्व-से-पश्चिम यात्रा पर विचार कर रही है और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

वहीं 19 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में मुख्य सकारात्मक एजेंडा तैयार करने और सीटों के बंटवारे के अलावा संयुक्त रैलियां आयोजित करने पर भी चर्चा हो सकती है. जिसे उसकी अगली बैठक में उठाया जाएगा. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, विपक्षी पार्टियां बैठक में पीएम मोदी के जवाब में एकता की थीम मैं नहीं, हम के साथ आगे बढऩे की कोशिश करेंगी. इसके अलावा पांच में से चार राज्यों में हुई चुनावी हार भी भी मंठन किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments