Monday, September 14, 2026
Home क्राइम बलात्कार के आरोपी पिता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलात्कार के आरोपी पिता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। एक महिला ने अपने पति पर अपनी ही बेटी के साथ  दुष्कर्म का करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी व्‍यक्ति को गिरफ्तार करर लिया है। मामला थाना रायपुर का है।
पुलिस के अनुसार वादिनी नें थाना रायपुर आकर तहरीर दी वह अपने बच्चो के साथ सौड़ा सरोली चांदनी चौक रायपुर में रहती है। उसके पति एयर फोर्स में 4 क्लास कर्मचारी है और वर्तमान में दिल्ली में तैनात है, जो आजकल छुट्टी में घर आये हुए थे, उसके द्वारा आज सुबह 6 बजे उनकी नाबालिग 17 वर्षीय बेटी को डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार और अप्राकृतिक कृत्य किया गया, जब ये उनकी बेटी द्वारा उन्हें बतायी गई तो वादनी का पति घर से फरार हो गया।

उनकी बेटी द्वारा उन्हें बताया कि उसके पिता द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देकर पहले भी इस प्रकार का कृत्य किया था, तथा डर के कारण उसने ये बात किसी को नही बतायी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए दाखिला तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 501/23 धारा  376/377/506 भादवी व 5/6 पॉक्सो अधिनियम  में अभियोग पंजीकृत किया गया।  अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा सोमवार को आरोपी पिता को सौडा सरोली निकट शिव मन्दिर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,  न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में स्कूटी सवार बैंककर्मी पर फायरिंग, चचेरी बहन के साथ लौटते वक्त हमला; आरोपी फरार

देहरादून। राजधानी देहरादून में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार रात बेखौफ बदमाशों ने एक निजी बैंककर्मी को निशाना बनाते...

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

देहरादून पोक्सो कोर्ट का फैसला: दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, साबित नहीं हुआ शादी के झांसे का आरोप

देहरादून। देहरादून की विशेष पोक्सो अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी सावेज अली उर्फ लक्की को बरी कर दिया है। अदालत ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments