Friday, July 31, 2026
Home खेल विश्व कप 2023ः भारत की जीत में चमके विराट और जड़ेजा, दक्षिण...

विश्व कप 2023ः भारत की जीत में चमके विराट और जड़ेजा, दक्षिण अफ्रीका की बड़ी हार

कोलकाता। विश्व कप 2023 में बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय टीम ने रविवार को प्वाइंट टेबल में नंबर टू पर चल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को 243 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त देकर अपना टॉप स्थान कायम रखा है। भारतीय टीम अब तक प्रतियोगिता में अपराजित रही है। टीम ने अपने सभी आठों मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीते हैं। इसी मुकाबले में विराट कोहली ने 49वां शतक ठोककर महान सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे अधिक शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की। पहले बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर 326 का स्कोर खड़ा किया और बाद में गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़कर रख दी।

रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित और शुभमन ने एक बार फिर टीम को ताबड़तोड़ शुरूआत दिलाई और 5.5 ओवर में 62 रन जोड़ दिए। इसी स्कोर पर रोहित शर्मा 24 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने छह बेहतरीन चौके और दो छक्के जड़े। इसके बाद शुभमन गिल ने रन रेट को नहीं गिरने दिया और विराट के साथ तेजी से रन जोड़े। उन्होंने 10.3 ओवर में टीम का स्कोर 93 रन तक पहुंचा दिया। यहां शुभमन गिल 24 गेंद में 23 रन बनाए। उन्होंने चार चौके व एक छक्का लगाया।

इसके बाद विराट ने श्रेयस के साथ शानदार साझेदारी की। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा और आसानी से रन नहीं बनाने दिए। विराट और श्रेयस ने 134 रनों की साझेदारी कर स्कोर 36.5 ओवर में 227 तक पहुंचा दिया। श्रेयस रन गति बढ़ाने के प्रयास में एनगिडी की गेंद पर मार्करम को कैच दे बैठे। उन्होंने 87 गेंदों में सात चौकों व दो छक्कों की मदद से 77 रनों की पारी खेली। केएल राहुल कुछ खास नहीं कर पाए और आठ रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव और रविंद्र जड़ेजा ने अंत में अच्छे हाथ दिखाए और स्कोर 326 तक पहुंचाया। सूर्यकुमार ने 14 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 22 और जड़ेजा ने 15 गेंदों में तीन चौकों व एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। विराट 121 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 101 रन बनाकर जड़ेजा के साथ नॉट आउट लौटे।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के आगे पूरी तरह घुटने टेक दिए। दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर विकेट गवाएं। सिराज ने अपने पहले ही ओवर में इनफॉर्म क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेजकर अफ्रीका को बड़ा झटका दिया। वह केवल पांच ही रन बना सके। इसके बाद जड़ेजा ने तेंबा बवूमा को 11 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। शामी ने पहले मार्करम और फिर रासी वन डर दुसैं को आउट किया। दूसरे छोर से जड़ेजा ने हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, केशव महाराज और रबाडा को चलता कर भारतीय टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी। कुलदीप यादव ने मार्को येंसन और एनगिडी को पवेलियन भेजा। अफ्रीका की पूरी टीम केवल 83 रन बनाकर ढ़ेर हो गई। जड़ेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर पांच विकेट लिए। शामी-कुलदीप ने दो-दो और सिराज ने एक विकेट चटकाया।

विराट कोहली पर थी सबकी नजर

इस मुकाबले में सबकी नजर विराट कोहली पर लगी हुई थी, जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। प्रतियोगिता में दो बार वह 49वें शतक के करीब तक पहुंचे लेकिन दोनों बार चूक गए। हालांकि इसी प्रतियोगिता में बांग्लादेश के खिलाफ वह नाबाद 103 रनों की पारी खेलकर 48वां शतक बना चुके हैं। लेकिन रविवार को सभी क्रिकेट प्रेमियों को विराट के उस 49वें शतक का इंतजार था, जो उन्हें महानतम सचिन तेंदुलकर के बराबर खड़ा करने वाला था। विराट के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि एक तो यह उनका जन्मदिन का मौका था। दूसरा, उन्होंने उसी ईडन गार्डन के मैदान पर यह शतक लगाया, जहां उन्होंने अपना डेब्यू शतक लगाया था।

विराट के नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

-विराट विश्व कप डेब्यू में शतक लगाने वाले पहले और एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2011 विश्व कप में शतक लगाया था।

-विराट भारतीय टीम की तरफ से वनडे में सबसे तेज 52 गेंद में शतक वाले बल्लेबाज हैं।

-विराट वनडे में आठ कैलेंडर ईयर में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।

-विराट ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में आठ, नौ, 10, 11,12,13 हजार रन बनाए हैं।

दूसरी बार भारत की विश्व कप में लगातार आठवीं जीत

भारतीय टीम ने दूसरी बार विश्व कप में लगातार आठवीं जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया दो बार लगातार 11-11 मुकाबले जीतकर इस टेबल में पहले स्थान पर है। भारत ने इससे पहले भी विश्व कप में लगातार आठ मुकाबले जीते हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका का यह विश्व कप में सबसे कम स्कोर रहा। जड़ेजा के नाम भी बड़ी उपलब्धि जुड़ी, वह विश्व कप में पांच विकेट लेने वाले केवल दूसरे भारतीय स्पिनर गेंदबाज बने।

RELATED ARTICLES

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

खेल मैदान बचाइए, तभी खेल संस्कृति बचेगी, खेल नीति में उत्तराखंड को इस पर फोकस करने की जरूरत

उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुमंजिला विद्यालय भवनों की संख्या बढ़ रही...

22 मई से शुरू होगा 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप, देशभर की 16 टीमें लेंगी हिस्सा, कई स्टार खिलाड़ी भी दिखेंगे

देहरादून। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से शुरू होकर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

Recent Comments