Thursday, April 30, 2026
Home बड़ी खबर बर्थडे मनाने के लिए पति ने दुबई लेकर जाने से किया इंकार...

बर्थडे मनाने के लिए पति ने दुबई लेकर जाने से किया इंकार तो पत्नी ने कर दिया ये कांड

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जन्मदिन पर दुबई लेकर जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पत्नी ने पति के नाक पर मुक्का मार दिया, जिसे पति की मौत हो गई।

यह हैरान करने वाला मामला पुणे के वनावडी इलाके में एक पॉश आवासीय सोसायटी में स्थित दंपती के अपार्टमेंट में सामने आया है। मृतक की पहचान निर्माण उद्योग के व्यवसायी निखिल खन्ना के रूप में हुई है, जिसने छह साल पहले अपनी पत्नी रेणुका (38) के साथ प्रेम विवाह किया था।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि दंपती के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था कि निखिल, रेणुका को उसका जन्मदिन मनाने के लिए दुबई नहीं ले गया था और उसके जन्मदिन और सालगिरह पर उसे महंगे उपहार नहीं देता था। कुछ रिश्तेदारों का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली जाने की उसकी इच्छा पर अनुकूल प्रतिक्रिया नहीं देने के कारण भी रेणुका निखिल से नाराज थी।

पुलिस ने आगे बताया कि लड़ाई के दौरान, रेणुका ने निखिल के चेहरे पर मुक्का मारा। मुक्का इतना जोरदार था कि निखिल की नाक और कुछ दांत टूट गए। भारी रक्तस्राव के कारण निखिल बेहोश हो गया। इस बीच, पुलिस ने रेणुका के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

Recent Comments