Saturday, August 1, 2026
Home हेल्थ आंख फडकने का लॉजिक जानते हैं, शुभ- अशुभ से नहीं इस चीज...

आंख फडकने का लॉजिक जानते हैं, शुभ- अशुभ से नहीं इस चीज की कमी से बार- बार होता है ऐसा

हमारे यहां आंख फडक़ना अच्छा या बुरा माना जाता है. इसे लेकर कई मान्यताएं हैं. माना जाता है कि पुरुष की दायीं आंख और महिलाओं की बायीं आंख फडक़ना शुभ होता है. अगर आपकी आंख बार-बार फडक़ती है तो इस पर ध्यान देने की जरूरत है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर में मैग्नीशियम की कमी से आंख बार-बार फडक़ती है।

मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने और मांसपेशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण मिनरल है. दिल की सेहत के लिए भी मैग्नीशियम जरूरी  है। बॉडी में मैग्नीशियम की कमी से आंख फडक़ने के कई प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। जो सेहत के लिए ठीक नहीं मानी जाती है। आइए जानते हैं शरीर में मैग्नीशियम की कमी का संकेत क्या होता है…

मैग्नीशियम की कमी और आंख फडक़ना
मैग्नीशियम शरीर के मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। जब बॉडी में इस मिनरल की कमी होती है तो मसल्स का स्ट्रेस बढ़ जाता है और आंख फडक़ने की समस्या होने लगती है। जिसे अक्सर शुभ और अशुभ से जोड़ा जाता है।

सिरदर्द की समस्या
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर शरीर में जरूरत के हिसाब से मैग्नीशियम नहीं पहुंच पाता है तो आंख फडक़ने के अलावा सिरदर्द की समस्या होती है। बार-बार सिर में तेज दर्द महसूस होता है. ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

भूख की कमी और कमजोरी
मैग्नीशियम की कमी से शरीर कमजोर और थकान महसूस कर सकता है. इसकी कमी होने से भूख में भी कमी आ जाती है. जिससे उल्टी होने और खाना न खाने का मन करने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

पैरों में ऐंठन
मिनरल्स मांसपेशियों को दुरुस्त बनाने का काम करते हैं. शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर पैरों में ऐंठन और मरोड़ महसूस हो सकता है. रात में सोते समय पैरों में ऐंठन होना मैग्नीशियम की कमी का एक लक्षण हो सकता है।

कब्ज की समस्या
मैग्नीशियम शरीर के आंतों में पानी की मात्रा को बढ़ाने में मददगार होता है। इससे पाचन प्रक्रिया दुरुस्त बनी रहती है। अगर बार-बार कब्ज की समस्या है तो यह मैग्नीशियम की कमी का इशारा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

गर्मी में ‘लाल सोना’ बना तरबूज, बाजार में डिमांड के साथ सोशल मीडिया पर डर और अफवाह भी बढ़ी

हेल्थ डेस्क, जनप्रतिनिधि डॉट कॉम।  भीषण गर्मी के बीच देशभर में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ी है। सड़क किनारे ठेलों से लेकर मंडियों और...

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: चार बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

Recent Comments