Sunday, June 21, 2026
Home आर्टिकल व्लादीमीर पुतिन की चालें

व्लादीमीर पुतिन की चालें

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। कहा कि मोदी एक ऐसे मजबूत नेता हैं, जिनके बारे में यह सोचना कठिन है कि वे किसी से डरेंगे। उन्होंने जोड़ा कि मोदी एक ऐसे नेता हैं, जो अपने राष्ट्र हित पर कभी समझौता नहीं कर सकते। कूटनीति विशेषज्ञों ने इस टिप्पणी के समय पर गौर किया है। यह बयान उस समय दिया गया है, जब खालिस्तानी उग्रवादी गुरपतवंत सिंह पन्नूं के मामले में अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बढ़ा रहा है। इस मामले में न्यूयॉर्क के फेडरल कोर्ट में अभियोग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि बड़े अमेरिकी अधिकारियों ने इस बारे में सख्त बयान दिए हैँ। इसी सिलसिले में अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के निदेशक की भारत यात्रा भी हो रही है। इस अवसर पर मोदी की निडरता और राष्ट्र हित के प्रति उनकी निष्ठा की चर्चा अमेरिका के नंबर एक निशाना पुतिन करें, तो जाहिर है, उसके अर्थ निकाले जाएंगे। बहरहाल, व्यवहार में पुतिन लगातार ऐसी नीतियां अपना रहे हैं, जो नरेंद्र मोदी सरकार को कतई पसंद नहीं आएंगी।

चीन से उनकी निकटता को जग-जाहिर है, अब पाकिस्तान के साथ भी रूस की गांठ मजबूत हो रही है। यहां तक कि पाकिस्तान के ब्रिक्स में शामिल होने की अर्जी देने का एलान उसके मास्को स्थित राजदूत ने किया। बताया जाता है कि रूस ने इस प्रयास में समर्थन देने का आश्वासन पाकिस्तान को दिया है। इस पृष्ठभूमि में अगर कूटनीति विशेषज्ञों ने पुतिन की टिप्पणी को प्रधानमंत्री मिजाजपुर्सी के रूप में देखा है, तो ऐसा करने का आधार बनता है। पिछले कुछ समय से रूस और चीन की रणनीति यह रही है कि भारत को अमेरिकी खेमे में जाने से जिस हद तक रोकना संभव हो, उतना किया जाए। इसके तहत चीन भी सार्वजनिक बयानों में मोदी या भारत के खिलाफ सख्त टिप्पणियों से बचता रहा है, जबकि सीमा पर उसका व्यवहार बिल्कुल उलट है। संकेत हैं कि पुतिन भी उसी रणनीति का पालन कर रहे हैं। चूंकि भारत रूस का एक बड़ा बाजार भी है, तो पुतिन ने अधिक सकारात्मक जुबानी रुख अपनाया हुआ है।

RELATED ARTICLES

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

पुरानी चुनौतियों के साथ ही रसोई गैस की किल्लत भी बढ़ाएगी चारधाम यात्रा की परेशानी, असमंजस में व्यवसायी

अनिल चन्दोला, देहरादून। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू में अब चंद दिन ही बाकी हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं...

उत्तराखंड में सालभर रूठी रही प्रकृति, 260 से ज्यादा की मौत, कई अब तक लापता, करोड़ों का नुकसान

अनिल चन्दोला, देहरादून। उत्तराखंड के लिए यह साल आपदा के दृष्टिकोण से बेहद मनहूस साबित हो रहा है। सितंबर आधा बीतने के बावजूद तेज बारिश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments