Thursday, July 23, 2026
Home धर्म-संस्कृति उत्तरांचल प्रेस क्लब में तीज महोत्सव की धूम, रचना रावत बनी तीज...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में तीज महोत्सव की धूम, रचना रावत बनी तीज क्वीन, महिलाओं व बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के तत्वावधान में रविवार को तीज महोत्सव धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की महिला सदस्यों व सदस्यों की पारिवारिक महिलाओं के लिए एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रचना रावत ने तीज क्वीन का खिताब जीता। संगीता सांगूड़ी दूसरे और बबीता गुसाईं तीसरे स्थान पर रहीं। मोनिका डबराल फर्स्ट रनर अप और प्रीति घिल्डियाल सेकेंड रनर अप रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी महिलाओं को मेहंदी लगाने से हुई, जिसके बाद डीजे की सुमधुर धुनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस उल्लासपूर्ण आयोजन का संचालन क्लब की सांस्कृतिक संयोजक सुलोचना पयाल और सपना पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल ग्रुप की चेयरमैन इंद्राणी पांधी और निर्णायक की भूमिका में पराशर पैथोलॉजिस्ट एंड इमेजिंग सेंटर की प्रबंधक डॉ. कनिका दत्ता पराशर मौजूद रहीं।

सुलोचना पयाल ने उपस्थित महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए विशेष महत्व रखता है। सावन के इस पावन अवसर पर महिलाएं पूरी श्रद्धा और रीति-रिवाजों के साथ तीज का पर्व मनाती हैं। मुख्य अतिथि नेहा जोशी ने तीज की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को अपनी परंपराओं से जोड़े रखते हैं और समाज में पारिवारिक व सांस्कृतिक मूल्यों की नींव मजबूत करते हैं। साथ ही, प्रेस क्लब द्वारा ऐसा आयोजन यह भी दर्शाता है कि मीडिया से जुड़े संस्थान न केवल सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग हैं, बल्कि सांस्कृतिक समरसता को भी महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं जो जीवन के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका को बखूबी निभाते हुए भी अपनी संस्कृति से जुड़ी हुई हैं। आज का यह आयोजन सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आज जब हम आधुनिकता की ओर अग्रसर हैं, ऐसे में इन पर्वों की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है, क्योंकि ये हमारे सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखने का कार्य करते हैं।

विशिष्ट अतिथि इंद्राणी पांधी ने कहा कि तीज सिर्फ एक पर्व नहीं है, बल्कि यह भारतीय नारी के श्रद्धा, प्रेम, सौंदर्य और आत्मबल का उत्सव है। यह वह अवसर है, जब महिलाएं पारंपरिक परिधान, गहनों और मेहंदी से सजी, प्रकृति और परमात्मा से जुड़कर अपने परिवार की समृद्धि की कामना करती हैं। तीज हमें याद दिलाता है कि हमारी सांस्कृतिक जड़ें कितनी समृद्ध और भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने कार्यकारिणी की ओर से सभी को तीज महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और महिला सदस्यों के योगदान की सराहना की। प्रेस क्लब महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, पदेन सदस्य मीना नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, संयुक्त मंत्री अभय सिंह कैंतुरा, कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह भण्डारी, मौ. असद, पंकज भट्ट, रमन जायसवाल, किशोर रावत, मनवर रावत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने लगाए चार चांद

कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों ने चार चांद लगा दिए। वेदा चन्दोला ने बेहतरीन डांस के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। उसके बाद वेदा और अवनी ने अपनी प्रस्तुतियां दी। दोनों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। कई अन्य बच्चों ने भी शानदार डांस किया और गीत गाए। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब की ओर से मौजूद सभी महिलाओं और बच्चों को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments