Thursday, September 3, 2026
Home बड़ी खबर उत्तराखंड BOCW बोर्ड में फर्जीवाड़ा: मृत निर्माण श्रमिकों के नाम पर आर्थिक...

उत्तराखंड BOCW बोर्ड में फर्जीवाड़ा: मृत निर्माण श्रमिकों के नाम पर आर्थिक सहायता लेने की कोशिश, हरिद्वार में FIR

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) की मृत्यु उपरांत आर्थिक सहायता योजना में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में मृत निर्माण श्रमिकों के नाम पर आर्थिक सहायता लेने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर आवेदन किए जाने के आरोप में तीन नामितों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

बोर्ड के अनुसार, मेहरबान शाह निवासी सेठपुर, नदीन निवासी खेड़ी खुर्द और मेनपाल निवासी खेड़ी मुबारकपुर के नाम पर मृत्यु उपरांत आर्थिक सहायता के तीन आवेदन श्रम प्रवर्तन अधिकारी, हरिद्वार की आईडी से ऑनलाइन प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों की स्थानीय स्तर पर जांच कराई गई।

जांच में सामने आया कि संबंधित तीनों व्यक्तियों की मौत पहले ही हो चुकी थी। आरोप है कि उनके नाम पर कूटरचित अभिलेख और मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कर बोर्ड से आर्थिक सहायता प्राप्त करने का प्रयास किया गया।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ब्लॉक लक्सर से मृत्यु प्रमाणपत्रों की वैधता और ग्राम प्रधानों के कथित प्रमाणपत्रों की जांच कराई। ब्लॉक कार्यालय ने स्पष्ट किया कि संबंधित मौतों का विवरण ग्राम पंचायत के मृत्यु अभिलेखों में दर्ज नहीं है और प्रस्तुत किए गए मृत्यु प्रमाणपत्र ग्राम पंचायत कार्यालय से जारी नहीं हुए हैं।

जांच रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय, देहरादून को भेजी गई। इसके बाद उप श्रमायुक्त और बोर्ड सचिव के निर्देश पर संबंधित नामितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी, हरिद्वार की तहरीर पर तीनों मामलों में FIR दर्ज कर ली गई है।

बोर्ड सचिव प्रकाश चंद्र दुमका ने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को मिलने वाले लाभ में फर्जी तरीके से दावा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की वैधानिक जांच पुलिस स्तर पर जारी है।

RELATED ARTICLES

देहरादून पोक्सो कोर्ट का फैसला: दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, साबित नहीं हुआ शादी के झांसे का आरोप

देहरादून। देहरादून की विशेष पोक्सो अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी सावेज अली उर्फ लक्की को बरी कर दिया है। अदालत ने...

हल्द्वानी के ‘शुद्धीकरण’ विवाद ने लिया नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कांग्रेस ने जताया विरोध

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धीकरण यज्ञ का विवाद अब सीधे राहुल गांधी तक पहुंच...

महिलाओं को उत्तराखंड सरकार का तोहफाः 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज में कर सकेंगी मुफ्त सफर

देहरादून। उत्तराखंड में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को अब रोडवेज बसों में यात्रा के लिए किराया नहीं चुकाना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

उत्तराखंड BOCW बोर्ड में फर्जीवाड़ा: मृत निर्माण श्रमिकों के नाम पर आर्थिक सहायता लेने की कोशिश, हरिद्वार में FIR

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) की मृत्यु उपरांत आर्थिक सहायता योजना में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।...

देहरादून पोक्सो कोर्ट का फैसला: दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, साबित नहीं हुआ शादी के झांसे का आरोप

देहरादून। देहरादून की विशेष पोक्सो अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी सावेज अली उर्फ लक्की को बरी कर दिया है। अदालत ने...

हल्द्वानी के ‘शुद्धीकरण’ विवाद ने लिया नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कांग्रेस ने जताया विरोध

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धीकरण यज्ञ का विवाद अब सीधे राहुल गांधी तक पहुंच...

Recent Comments