Sunday, September 6, 2026
Home देश-दुनिया व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर करता था परेशान, फिर प्राइवेट पिक्चर्स भेजने...

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर करता था परेशान, फिर प्राइवेट पिक्चर्स भेजने का बनाने लगा दबाव

नई दिल्ली। लड़कियों को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर उनको परेशान करने वाले एक आरोपी को शाहदरा जिला की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित कुमार (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सिमकार्ड व आरोपी का पासपोर्ट बरामद किया है। वारदात के बाद आरोपी शेफ की नौकरी करने के लिए क्रोएशिया चला गया था। जैसे ही वह भारत वापस लौटा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने दर्जनों लड़कियों को इसी तरह मैसेज भेजकर परेशान किया है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि पिछले साल 30 नवंबर को कड़कड़डूमा निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने व्हाट्सएप पर एक युवक के परेशान करने की शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि देर रात को उसके मोबाइल पर आरोपी ने अश्लील मैसेज भेजा। इसके बाद वह युवती से उसकी प्राइवेट पिक्चर्स भेजने का दबाव बनाने लगा। मना करने के बाद भी वह लगातार पीड़िता को व्हाट्सएप पर परेशान करता और अश्लील फोटो व वीडियो भेजने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। मामले की जांच का जिम्मा साइबर थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा व उनकी टीम को सौंपा गया।

पुलिस ने सीडीआर की मदद से आरोपी की लोकेशन की जांच तो पता चला कि वह देश में नहीं है। वारदात के समय वह देश में ही मौजूद था। पुलिस नने लगातार उस पर नजर रखी। इस बीच नवंबर में जैसे ही वह भारत लौटा। पुलिस ने 23 नवंबर को आरोपी को पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि देर रात को दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीता था। बाद में वह देर रात को लड़कियों को अश्लील मैसेज कर देता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने कई अनजान लड़कियों को इसी तरह के मैसेज किए। पुलिस बाकी शिकायतकर्ताओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

हल्द्वानी के ‘शुद्धीकरण’ विवाद ने लिया नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कांग्रेस ने जताया विरोध

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धीकरण यज्ञ का विवाद अब सीधे राहुल गांधी तक पहुंच...

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम: शिवराज सिंह चौहान बोले- बार-बार चुनाव विकास में बाधक, CM धामी ने बताया राष्ट्रहित का विषय

हरिद्वार। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ (One Nation One Election) का मुद्दा प्रमुखता से उठा।...

LBSNAA मसूरी में उपराष्ट्रपति का IAS प्रशिक्षुओं को मंत्र: ‘पद नहीं, नैतिक आचरण बनाता है सच्चा नेता’

मसूरी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण के समापन समारोह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments