Monday, September 14, 2026
Home ताजा खबर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने किया नारी शक्ति का सम्मान, दीपावली महोत्सव में...

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने किया नारी शक्ति का सम्मान, दीपावली महोत्सव में बांटे उपहार

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में दीपावली महोत्सव एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को आकर्षक उपहार भी बांटे गए, जिनको पाकर विजेताओं के चेहरे खिल उठे।

मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान, अति विशिष्ट अतिथि हर्षल फाउंडेशन की अध्यक्ष रमा गोयल, डिस्ट्रिक्ट चेयर रोटरी 3080 डॉ. जागृति नवानी, दून डिफेंस एकेडमी की अकादमिक डायरेक्टर दिव्या असवाल गुप्ता, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा और यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल चन्दोला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि झरना कमठान ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को साबित किया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं। यह सशक्त होती महिला शक्ति का प्रतीक है।
रमा गोयल ने कहा कि पत्रकारों का जीवन बेहद जटिल और संघर्षपूर्ण है। मुश्किल परिस्थितियों में कार्य करते हुए पत्रकार समाज और लोगों की बेहतरीन के लिए खुद को झोंक देते हैं।
डॉ. जागृति नवानी ने कहा कि एक महिला मां, बेटी, पत्नी जैसी कई जिम्मेदार भूमिकाएं निभाती है। वह घर और काम के बीच सामंजस्य बैठाकर आगे बढ़ रही है, इसलिए महिलाओं का अभिनंदन होना चाहिए।
दिव्या असवाल गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं रक्षा समेत तमाम मोर्चों पर नेतृत्व कर रही हैं। वह सिर्फ बॉर्डर की सुरक्षा नहीं कर रही बल्कि लड़ाकू विमान भी उड़ा रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी और जिला अध्यक्ष अनिल चंदोला ने किया। इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष ध्यानी, संगठन मंत्री तिलकराज व विनोद पुंडीर, जिला महामंत्री योगेश रतूड़ी, दरबान सिंह गडिया, मीना नेगी, मंगेश कुमार, दीपक बर्थवाल, किशोर रावत, गिरधर शर्मा, मनोज ज्याडा, राजेश बर्थवाल, सुशील रावत, संजय किमोठी, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल, महामंत्री विकास गुसाईं, संतोष चमोली, चांद मोहम्मद समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

डॉ प्राची कंडवाल की कविता पर बजी जमकर तालियां
नारी शक्ति सम्मान से विभूषित की गई प्रख्यात लेखिका व कवियत्री डॉ. प्राची कंडवाल ने अपनी कविता सुनाकर जमकर वाहवाही लूटी। उन्होंने “यह कौन लोग हैं, जो नारी को सशक्त बनाएंगे” कविता सुनाई, जिस पर दर्शक देर तक ताली बजाते रहे।

प्रेस क्लब को जनरेटर सेट देने की घोषणा
कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयर रोटरी 3080 डॉ. जागृति नवानी ने प्रेस क्लब को जनरेटर सेट भेंट करने की घोषणा की। यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल चन्दोला के अनुरोध पर उन्होंने कहा कि वह क्लब को जनरेटर सेट उपलब्ध कराएंगी, ताकि बिजली कटौती के समय कार्यक्रमों का निर्बाध संचालन हो सके।

कार्यक्रम में इन्हें दिया गया नारी शक्ति सम्मान
पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रकृति पर्यावरण संस्थान की अध्यक्ष बीना चौधरी, स्वास्थ्य के लिए दून अस्पताल ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. शशि उप्रेती, आजीविका के लिए शक्ति उदय की संस्थापिका सोनम छेत्री, खेल के लिए बॉक्सिंग कोच दुर्गा थापा, समाज सेवा के लिए यमुना कॉलोनी क्षेत्र की पार्षद सुमित्रा ध्यानी, उद्यमिता के लिए वूमन एंटरप्रेन्योर सविता पुंडीर और शिक्षा के लिए राजहंस पब्लिक स्कूल मियावाला की रीता पुंडीर मनवाल को नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया।

इन महिला पत्रकारों का हुआ सम्मान
मीना नेगी- आईनेक्स्ट
उषा रावत-हिन्दुस्तान
विजय लक्ष्मी भट्ट- अमर उजाला
अलका त्यागी- अमर उजाला डिजिटल
रेनू सकलानी-अमर उजाला डिजिटल
दीपा भट्टराई- अमर उजाला
रश्मि खत्री- नवभारत टाइम्स
सरिता नेगी- राष्ट्रीय सहारा
निर्मला बोहरा- दैनिक जागरण डिजिटल
शिवानी आजाद- टाइम्स ऑफ इंडिया
पंखुड़ी- हिन्दुस्तान
गीता मिश्रा- स्वतंत्र पत्रकार
वान्या दीक्षित- अमर उजाला
नलिनी गुसाईं- स्वतंत्र पत्रकार
पूर्णिमा बिष्ट- पायनियर
भारती सकलानी-न्यूज़ 18
ज्योत्सना-सहारा समय
माधुरी दानू- दूरदर्शन
प्रगति राणा- बारामासा
संध्या सती- उत्तर भारत लाइव
पूर्णिमा उपाध्याय- अमर उजाला

RELATED ARTICLES

Nanda Devi Badi Jaat Yatra 2026: कठिन रास्तों पर बढ़ी सुरक्षा, चमोली में अतिरिक्त पुलिस तैनात

चमोली। बारिश से फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच निकल रही मां नंदा की लोकजात और बड़ी जात यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा...

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को...

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments