Thursday, March 12, 2026
Home खेल भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच आज गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी जबकि ऑस्‍ट्रेलिया के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति का है। ऑस्‍ट्रेलिया को सीरीज में खुद को जीवित रखना है तो आज हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया  के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है और रनों का अंबार लगता है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के इस ग्राउंड पर खेले गए आखिरी टी-20 मुकाबले में 400 से ज्यादा रन बने थे। यानी तिरुवनंतपुरम के बाद गुवाहाटी में भी एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

गुवाहाटी के इस मैदान ने अब तक कुल 6 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 3 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि दो मैचों में मैदान चेज करने वाली टीम ने मारा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच में ओस अहम किरदार निभा सकती है। यही वजह है कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद रह सकता है।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments