Monday, September 7, 2026
Home ताजा खबर मैनुअली खुदाई से फंसे मजदूरों के बीच की दूरी घटी, आज होगा...

मैनुअली खुदाई से फंसे मजदूरों के बीच की दूरी घटी, आज होगा ब्रेक थ्रू

आज मिलेगा मंगल समाचार.. मलबा काटकर 52 मीटर तक बिछाया पाइप

देखें वीडियो, आज सुरंग में ब्रेक थ्रू हो जाएगा -सीएम धामी

बाबा बौखनाग की प्रार्थना..दुआ …तकनीक..मेहनत और हौसलों से बन रहा मजदूरों तक पहुंचने का रास्ता

सिलक्यारा। बीते 12 नवंबर को टनल में फंसे 41 मजदूरों को आज खुले आसमान के दर्शन हो सकते हैं।करीब 52 मीटर से अधिक पाइप मलबे को हटा कर पाइप बिछा दिए गए हैं। अब लगभग 4 से 10 मीटर मैनुअली खुदाई से शेष पाइप डाले जाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि कुछ मीटर और पाइप बिछाने से सुरंग में ब्रेक थ्रू मिल जाएगा। इस प्रगति से मौके पर मौजूद एक्सपर्ट व बचाव अभियान में जुटी विभिन्न टीम काफी उत्साहित जरा रही है। एक प्रमुख अधिकारी ने उम्मीद जताई कि आज मजदूरों को सकुशल निकाल लिए जाने की संभावना बन रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिलक्यारा में बताया कि सभी श्रमिक, इंजीनियर, विशेषज्ञ, अधिकारी पूरी शिद्दत एवं मेहनत के साथ हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया अब तक कुल 52 मीटर पाइप को पुश कर लिया गया है। अंदर फंसे से सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य सकुशल है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सभी लोग पूरी ऊर्जा और सकारात्मक भाव के साथ कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री आज सुबह वह मातली से श्रमिकों का कुशलक्षेम से जानने सिलक्यारा टनल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू होने की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से अंदर फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम एवं निरंतर डॉक्टरों मनोचिकित्सकों एवं श्रमिकों के परिवार जनों से अंदर फंसे श्रमिकों की निरंतर वार्ता करवाने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल में चल रहे मैन्युअली डिगिंग कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा डिगिंग कार्य हेतु पाइप में गए श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।

इस दौरान प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, कमिश्नर गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, , रेस्क्यू आभियान के समन्वयक सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद से कांग्रेस में आक्रोश: आज CM आवास कूच कर जताएंगे नाराजगी, जानिए पूरा मामला

देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर कांग्रेस आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास की ओर कूच करेगी।...

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

Recent Comments