Sunday, March 8, 2026
Home बड़ी खबर स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की...

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जिले के प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर अस्पताल परिसर, वार्डों और विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर मरीज को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा मिले। उन्होंने सीटी स्कैन, एमआरआई और कैथ लैब की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया और कहा कि इन सेवाओं का संचालन नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए।

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

डॉ. कुमार ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बेहद गंभीर है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं समय-समय पर अस्पतालों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हैं ताकि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर रैली को दिखाई हरी झंडी
श्रीनगर प्रवास के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता रैली को मेडिकल कॉलेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही जरूरी है। तनावमुक्त जीवन, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिए कि मानसिक स्वास्थ्य पर नियमित जागरूकता कार्यक्रम और कैंप आयोजित किए जाएं।

पीआरओ सेंटर का उद्घाटन, स्वास्थ्य शिविरों के निर्देश
स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज में नए पीआरओ (Public Relations Office) सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए कार्य करेगा, जिससे उन्हें जानकारी और सहायता समय पर मिल सकेगी। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना को ओपीडी सेवाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने को कहा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ मिल सके।

कफ सिरप प्रकरण पर राज्य सरकार सख्त
हाल ही में चर्चा में आए कफ सिरप प्रकरण पर डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि सरकार इस मामले में बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि ड्रग कंट्रोलर के नेतृत्व में राज्यभर में औषधि विभाग की टीमें छापेमारी कर रही हैं और संदिग्ध दवाओं के सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में एसओपी का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पर विशेष फोकस
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण विशेष प्राथमिकता पर है। कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर, मशीनरी और मानव संसाधन में लगातार सुधार किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि इसे पहाड़ी क्षेत्र का मॉडल मेडिकल संस्थान बनाया जाए।

हर नागरिक तक सुलभ स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का लक्ष्य
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक सुधार का संकल्प लिया है। ई-संजीवनी, टेलीमेडिसिन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और जन औषधि केंद्रों के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड का हर नागरिक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सके।

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments