Thursday, April 23, 2026
Home बड़ी खबर उत्तरांचल प्रेस क्लब में दीपावली महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में दीपावली महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने दिया क्लब भवन निर्माण का भरोसा

देहरादून। दीपों के पर्व दीपावली की उमंग के बीच उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में रविवार को ‘दीपावली महोत्सव-2025’ का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम पत्रकारिता, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बन गया। समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों और उनके परिवारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज में सत्य, संवेदनशीलता और सजगता की लौ जलाए रखती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पत्रकारिता ने राज्य आंदोलन से लेकर आज तक विकास की हर कहानी को अपनी लेखनी से दिशा दी है। उन्होंने बंपर ड्रा के विजेताओं अरुण शर्मा, नारायण परगाईं और निशांत को टैबलेट पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।

“पत्रकार लोकतंत्र की आत्मा हैं, उत्तरांचल प्रेस क्लब भवन बनेगा आधुनिक संवाद केंद्र”

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब की भूमि आवंटन की प्रक्रिया गतिमान है और कार्यवाही पूर्ण होने के बाद प्रेस क्लब के लिए भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर आज तक पत्रकारों ने समाज और शासन के बीच एक सेतु का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। पत्रकारों का जीवन भी दीपों की तरह समाज को रोशन करता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि इस दिवाली स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें ताकि ‘विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड’ के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

“पत्रकार सच्चाई और जनहित के प्रहरी हैं” 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज में सच्चाई और जनहित के लिए समर्पित रहते हैं। वे न केवल राजनीतिक और सामाजिक विषयों के प्रचार-प्रसार का माध्यम हैं, बल्कि लोकतंत्र को जीवित रखने की रीढ़ भी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और जनता की समस्याओं को सरकार तक लाने का महत्वपूर्ण दायित्व पत्रकार निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, आकस्मिक सहायता और आवासीय योजनाओं को लेकर संवेदनशील है। वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना के तहत कई वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के तहत पत्रकार कल्याण कोष का बजट 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया है। पत्रकारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन और राज्यभर में मीडिया सेंटरों के आधुनिकीकरण का कार्य भी जारी है।

“पत्रकारों की एकजुटता और जिम्मेदारी का प्रतीक है प्रेस क्लब” 

उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि संवाद, सौहार्द और सम्मान का प्रतीक है। प्रेस क्लब सदैव पत्रकारों की एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब ने भवन और अतिथि गृह के निर्माण का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा है, और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह सपना जल्द साकार होगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनकी सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है। पत्रकार पेंशन, स्वास्थ्य सहायता, आकस्मिक राहत और मीडिया केंद्रों के आधुनिकीकरण जैसे कदमों ने पत्रकार समुदाय का मनोबल बढ़ाया है।

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के दल व युवा कलाकार रजनीकांत सेमवाल, सौरभ मैठाणी, मनमोहन भट्टकोरा, गणेश कांडपाल और महिमा उनियाल ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। क्लब सदस्यों के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला और कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला ने संयुक्त रूप से किया।

कई गणमान्य अतिथि, पत्रकार व परिवारजन रहे मौजूद

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, दायित्वधारी हेमराज बिष्ट, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी, उद्यमी मोनिका उनियाल, दायित्वधारी श्याम अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र पंवार, पीआईबी मीडिया कम्युनिकेशन ऑफिसर अनिल दत्त, उत्तरांचल प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मो. असद, शूरवीर सिंह भण्डारी, पंकज भट्ट, संदीप बडोला, योगेश रतूड़ी, रमन जायसवाल, मनवर रावत, किशोर रावत, पदेन सदस्य अजय राणा, मीना नेगी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार व परिवारजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

देहरादून। देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिल गई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

देहरादून। देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिल गई...

ऋषिकेश  से चारधाम यात्रा-2026 का विधिवत शुभारंभ, सीएम धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश  से चारधाम यात्रा-2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को ले जाने वाली बसों को...

Recent Comments