Thursday, July 23, 2026
Home धर्म-संस्कृति इंजीनियर्स एन्क्लेव मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी, कृष्ण जन्म...

इंजीनियर्स एन्क्लेव मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी, कृष्ण जन्म के दृश्यों का किया गया भावपूर्ण मंचन

देहरादून। श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व राजधानी देहरादून में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म के दृश्यों का भावपूर्ण मंचन किया गया। जीएमएस रोड, इंजीनियर्स एन्क्लेव स्थित मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

इंजीनियर्स एन्क्लेव धर्मार्थ समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की भक्ति रस में सरोबार होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। आधी रात को कान्हा के जन्म की सूचना मिलने पर श्रद्धालुओं ने खुशी मनाई और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के लिए मंदिर को भव्य  और खूबसूरत ढंग से सजाया गया। दोपहर से ही मंदिर में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना शुरू हो गई। साथ ही, श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। देर रात श्रीकृष्ण महाराज के जन्म की घड़ी का साक्षी बनने तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में जमे रहे। मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आधारित झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इंजीनियर्स एन्क्लेव मंदिर के मुख्य पुजारी सुनील बेलवाल ने सभी भक्तगणों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंन कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा और न्याय का संदेश देते हैं। जन्माष्टमी का यह त्योहार हमें अपने जीवन में भगवान कृष्ण के आदर्शों को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का सन्देश देता है।

कार्यक्रम के आयोजन में इंजीनियर्स एन्क्लेव धर्मार्थ समिति के सरंक्षक ओपी कौशिक, पीपी भाटी, अरुण प्रकाश, महेंद्र कुमार तायल, राजीव अग्रवाल, श्री संजय गुप्ता, अध्यक्ष अखिल कौशिक, उपाध्यक्ष मनीष तायल, सचिव सीएम गर्ग, कोषाध्यक्ष एसके मित्तल, सह सचिव एएम कंसल, संस्कृति सचिव बीआर शर्मा, भंडार सचिव राहुल अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने अपना योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को दी शुभकामनाएं

टनकपुर। उत्तराखंड से संचालित कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था रविवार को टनकपुर से अपने पवित्र सफर पर रवाना हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

अयोध्या के बाद अब बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे पर उठे सवाल, सोशल मीडिया के आरोपों की होगी जांच

श्री बदरीनाथ धाम/देहरादून। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बाद अब उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में भी...

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments