Saturday, June 13, 2026
Home धर्म-संस्कृति रामभक्तों की जुबान पर चढ़ा उत्तराखंड की बेटी का राम एंथम, जुबिन...

रामभक्तों की जुबान पर चढ़ा उत्तराखंड की बेटी का राम एंथम, जुबिन नौटियाल की आवाज ने मोहा मन

देहरादून। अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले इस वक्त दुनियाभर में राम नाम की गूंज है। इस बीच सभी रामभक्तों की जुबान पर एक ही गीत है। श्रीराम एंथम के रूप में वायरल हो रहे इस गीत का उत्तराखंड से गहरा नाता है। इस गीत को लिखा है उत्तराखंड की बेटी प्रसिद्ध लेखिका डा. प्राची कंडवाल ने और सुरों से सजाया है उत्तराखंड के ही लाल सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने। इस गीत को यूट्यूब पर अब तक हजारों लोग देख और पसंद कर चुके हैं।

पेशे से डॉक्टर प्राची कंडवाल की पहचान एक उत्कृष्ट लेखिका और कवियत्री के रूप में है। उनकी कविताओं को लोग बहुत पसंद करते हैं। अपनी कविताओं के माध्यम से समाज के शोषित और वंचित वर्ग की आवाज उठाती रहीं हैं। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण, बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ, नशा उन्मूलन का संदेश भी उनकी कविताओं में मिलता है। फेसबुक पर निरावधि नाम से उनका यूट्यूब चैनल भी खासा लोकप्रिय है, जिसमें वह अपनी कविताएं पोस्ट करती हैं। इस वक्त वह श्रीराम एंथम के चलते चर्चा में हैं, जिसकी सराहना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने की है। वह देहरादून के प्रसिद्ध गेस्ट्रो सर्जन व आरोग्यधाम अस्पताल के एमडी डा. विपुल कंडवाल की धर्मपत्नी हैं। अस्पताल के संचालन का काम वह पिछले कई वर्षों से सफलतापूर्वक कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि गीत के बोल धर्म की शिला पर नए युग का निर्माण है, देश का नहीं ये सारे विश्व का कल्याण है, भक्ति-बलिदान से सिंदूरी है आसमान, बस और कुछ पलों में आ रहे श्रीराम हैं…. श्रीराम के आगमन का शुभ संदेश देते हैं। गायक जुबिन नौटियाल की मखमली आवाज ने इसे और बेहतर बना दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण पूरी दुनिया के रामभक्तों को प्रफुल्लित करने वाला पल है। उन्हें खुशी है कि भगवान राम के इस पावन कार्य में उन्होंने भी अपनी कविता के माध्यम से सहयोग दिया है।

RELATED ARTICLES

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments