Thursday, July 23, 2026
Home बड़ी खबर रिस्पना और बिंदाल नदियों पर बनेगा 26 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम...

रिस्पना और बिंदाल नदियों पर बनेगा 26 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी निजात

देहरादून। राजधानी देहरादून में तेजी से बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए समाधान के उपाय भी होने लगे हैं। इसके तहत रिस्पना और बिंदाल नदियों पर 26 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। सोमवार को सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका काम जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर को एक्सप्रेस वे से जोड़ते हुए केन्द्र से सहयोग का अनुरोध करने और स्टेट सेक्टर से शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहर में आबादी और वाहनों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, जिसमें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे बनने के बाद और ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी। इसलिए एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण जल्दी होना चाहिए। परियोजना के तहत रिस्पना नदी के तल पर 11 किलोमीटर और बिंदाल नदी के तल पर 15 किलोमीटर लंबे चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य होना है। साथ ही नदियों के अन्दर स्थित बिजली की लाइन, हाई टेंशन लाइन, सीवर लाइन को नदी से बाहरकिया जाना है। एलिवेटेड रोड के साथ नदी के दोनों किनारों पर रिटेनिंग वाल निर्माण और बाढ़ सुरक्षा का कार्य भी होना है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आबादी और वाहनों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए राज्य के अन्य शहरों के लिए भी सुनियोजित प्लान पर कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि राज्य में चल रहे विकास कार्यों का आउटपुट धरातल पर दिखना चाहिए। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने आगामी राजजात यात्रा के लिए भी तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव को यूआईआईडीबी, देहरादून एलिवेटेड रोड, गढ़वाल और कुमांऊ कनेक्टिविटी वर्क, मानसखखण्ड मंदिर माला मिशन और आगामी नंदा राजजात की तैयारियों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वह भी समय-समय पर इनकी समीक्षा करेंगे।

बैठक में राज्य अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन, सचिव शैलेश बगोली, नितेश झा, पंकज कुमार पाण्डेय, वी षणमुगम, एसएन पाण्डेय, डॉ. आर राजेश कुमार, रणवीर सिंह चौहान, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, नगर आयुक्त नमामि बंसल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments