Monday, September 14, 2026
Home ताजा खबर सिलक्यारा सुरंग से निकली उम्मीदों की किरण, 39 मीटर तक पहुंचाया गया...

सिलक्यारा सुरंग से निकली उम्मीदों की किरण, 39 मीटर तक पहुंचाया गया पाइप

कोई अड़चन नहीं आयी तो गुरुवार की सुबह तक 41मजदूर लेंगे खुली हवा में सांस

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन अपडेट

सिलक्यारा, उत्तरकाशी। दीवाली की सुबह से सुरंग में फंसे मजदूरों तक पहुँचने में अब 30-35 मीटर की दूरी रह गयी है। रात को चली आगर मशीन ने ड्रिल कर 18 मीटर पाइप सुरंग में डाल दिये है। अब कुल 39 मीटर तक पाइप पहुंच गए हैं। मजदूर लगभग 70 मीटर की दूरी पर फंसे हुए हैं। एनएचएआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमदने बताया कि देर रात तक तीन पाइप और इन्सर्ट किये गए हैं। देर रात तक और भी पाइप सुरंग में डाले जाएंगे।

उम्मीद जताई जा रही है कि अगर ड्रिलिंग में किसी प्रकार की अड़चन नहीं आये तो गुरुवार की सुबह तक फंसे मजदूर खुली हवा में सांस लेंगे। सुरंग में यह उम्मीद की किरण को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया को विशेष जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बड़कोट इलाके से भी रेस्क्यू टनल के 7 मीटर से अधिक खुदाई कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों से ऑडियो संपर्क भी स्थापित कर दिया गया। उन्हें आवश्यक कपड़े,दवा व बना खाना लगातार भेजा जारहा है। इसके अलावा मजदूरों के मानसिक मनोबल को बढ़ाये जाने के लिए एक्सपर्ट की सहायता भी ले रहे हैं। यही नहीं, पूरे प्रदेश में फंसे मजदूरों की सुरक्षा व जिंदगी के लिए दुआ और प्रार्थना के लिए हजारों हाथ भी उठे हुए हैं।मजदूर लगभग 70 मीटर की दूरी पर फंसे हुए हैं।

प्रेस वार्ता में उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, सचिव नीरज खैरवाल,जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला,महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एनएचएआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद, कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Nanda Devi Badi Jaat Yatra 2026: कठिन रास्तों पर बढ़ी सुरक्षा, चमोली में अतिरिक्त पुलिस तैनात

चमोली। बारिश से फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच निकल रही मां नंदा की लोकजात और बड़ी जात यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा...

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को...

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments