Monday, June 8, 2026
Home धर्म-संस्कृति धूं-धूं कर जल उठा रावण का पुतला, मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड...

धूं-धूं कर जल उठा रावण का पुतला, मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड में किया रावण दहन कार्यक्रम में प्रतिभाग

देहरादून। विजयदशमी पर्व के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीराम से सभी के लिए स्वस्थ जीवन, सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। यह पर्व अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और अहंकार पर विनम्रता की विजय का संदेश देता है। रावण के पास अपार शक्ति और सोने की लंका होने के बावजूद उसका अहंकार ही उसके पतन का कारण बना। यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि अहंकार की ज्वाला अंततः उसी व्यक्ति का नाश करती है, जिसके भीतर अहंकार होता है।

भीतर की बुराइयों का दहन कर सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलें 
मुख्यमंत्री ने कहा कि रावण दहन केवल प्रतीकात्मक अनुष्ठान नहीं है बल्कि इससे हमें यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि अपने भीतर की बुराइयों का दहन कर सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलें। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन से यह उदाहरण प्रस्तुत किया कि विपरीत परिस्थितियों में भी सिद्धांतों और वचनों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में कई तरह के ’’रावण’’ मौजूद हैं, जिन्हें समाप्त करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उत्तराखंड का दशक बनाने का संकल्प लें सभी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ धाम से संकल्प व्यक्त किया था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को साकार करने की जिम्मेदारी केवल सरकार की ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की है। शिक्षा, पर्यटन, उद्योग, कृषि और स्वरोजगार जैसे सभी क्षेत्रों में उत्तराखंडवासियों की सक्रिय भागीदारी से राज्य देश का अग्रणी प्रदेश बनेगा।

कल्याणकारी योजनाओं पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में उत्तराखंड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जीएसटी कटौती से दीपावली से पहले मिला तोहफा
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जीएसटी से जुड़े केंद्र सरकार के सकारात्मक निर्णय से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिलेगा। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय न केवल व्यापारियों को राहत देगा बल्कि उपभोक्ताओं को भी प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए एक सुखद और लाभकारी तोहफा है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

सभी प्रदेशवासियों से किया एकजुटता का आह्वान
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विश्व गुरु भारत के सपनों को पूरा करने में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर हम उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, विधायक सविता कपूर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। रावण दहन से पहले दिन में भी बड़ी संख्या में लोग परिवार समेत दशहरा मेला घूमने के लिए पहुंचे।

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments