Monday, March 9, 2026
Home खेल रणजी ट्रॉफीः उत्तराखंड ने हैदराबाद को दी 78 रन से शिकस्त, दीपक...

रणजी ट्रॉफीः उत्तराखंड ने हैदराबाद को दी 78 रन से शिकस्त, दीपक और स्वप्निल ने चटकाए छह-छह विकेट

देहरादून। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मेजबान उत्तराखंड ने हैदराबाद को 78 रन से हराकर पूरे छह अंक हासिल किए। उत्तराखंड के लिए दीपक धपोला और मैन ऑफ द मैच स्वप्निल सिंह ने छह-छह विकेट चटकाए।

हैदराबाद ने टॉस जीतकर उत्तराखंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहली पारी में ओपनर अवनीश सुधा ने शानदार 89, आदित्य तारे ने 69 और युवराज चौधरी ने 49 रनों की पारी खेली। इसकी बदौलत उत्तराखंड ने 82 ओवर में सभी विकेट खोकर 325 रन बनाए। हैदराबाद के लिए तनय त्यागराज ने चार और सीवी मिलिंद व के रोहित रायडू ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद की टीम 97 ओवर खेलने के बावजूद 292 रन ही बना सकी। राहुल रादेश दुर्भाग्यशाली रहे और 94 रन बनाकर आकाश मधवाल का शिकार बने। इसके अलावा हिमातेजा के ने 78 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के लिए दीपक धपोला ने पांच और आकाश मधवाल व बोरा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

पहली पारी में मिली 33 रनों की बढ़त के बाद उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में 74.2 ओवर में 235 रन बनाए। कुणाल चंदेला ने शानदार 66 और कप्तान समर्थ ने 57 रनों की पारी खेली। हैदराबाद के लिए सीवी मिलिंद ने तीन और के रोहित रायडू व तनय त्यागराजन ने दो-दो विकेट लिए।

अंतिम पारी में 279 के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की पारी 69.1 ओवर में महज 190 रनों पर सिमट गई। के रोहित रायडू एक छोर से संघर्ष करते रहे लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई सहयोग नहीं मिला। रोहित ने नाबाद 47, तन्मय अग्रवाल ने 38 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच स्वप्निल सिंह ने करिश्माई गेंदबाजी करते हुए 59 रन देकर छह विकेट चटकाए।

 

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments