Friday, May 1, 2026
Home ताजा खबर यूपीसीएल ने जारी किया टोल फ्री नंबर 1912, घर बैठे होगा बिजली...

यूपीसीएल ने जारी किया टोल फ्री नंबर 1912, घर बैठे होगा बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान

देहरादून। बिजली बिल की गड़बड़ियों के समाधान के लिए लोगों को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। लोग अब घर बैठे बिजली बिल की गड़बड़ियों को सुधार और उससे जुड़ी जानकारी ले सकेंगे। इसको लेकर यूपीसीएल ने टोल फ्री नंबर 1912 लांच किया है। इसके अलावा सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर, उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप, मेगा कैंप का आयोजन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए यूपीसीएल मुख्यालय में 24X7 सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। अभी सेंटर में 105 कंज्यूमर सर्विस रिप्रजेंटेटिव्स तीन शिफ्टों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बिजली उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर स्मार्ट मीटर के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप के जरिये अपनी शिकायत को ट्रेक कर स्टेट्स की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा यूपीसीएल की वेबसाइट www.upcl.org और ई-मेल customercare@upcl.org पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अभी रोजाना 500 से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।

यूपीसीएल के एमडी ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को सेवा केंद्रो व राजस्व संग्रहण केंद्रों पर दिव्यांगजनों, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा व सुगमता के लिए आरामदायक बैठने की जगह, बिल जमा कराने के लिए अलग से लाइन और समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

Recent Comments