Monday, June 15, 2026
Home मनोरंजन रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार लंबे इंतजार के बाद 1 दिसंबर सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटा चुकी है। फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों की ओर से भी सकारात्मक समीक्षा मिल रही है।एनिमल सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में तहलका मचा रही है। अब फिल्म ने रिलीज होते ही अपने नाम एक रिकॉर्ड भी कर लिया है।

एनिमल के निर्माताओं ने बताया कि फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में 10 लाख डॉलर (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) की कमाई का आंकड़ा पार किया है।यह फिल्म इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।एनिमल के एक्स हैंडल पर लिखा, इतिहास बन गया। एनिमल ने उत्तरी अमेरिका में 10 लाख डॉलर का आंकड़ा पार किया। इसका प्रीमियर शाम 5:30 बजे पर होगा। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली हिंदी फिल्म। अभी कई और रिकॉर्ड टूटेंगे।

फिल्म में रणबीर का किरदार स्वभाव से हिंसक है और अपने परिवार के लिए किसी की भी, कहीं भी जान ले सकता है।निर्देशक संदीप प्यार और हिंसा के इस तालमेल के लिए खासतौर से जाने जाते हैं।रणबीर इस तरह की गंभीर हिंसक एक्शन किरदार में पहली बार नजर आए हैं और उन्होंने साबित किया है कि पर्दे पर उन्हें कुछ भी दे दिया जाए, वह निराश नहीं करेंगे।रणबीर फिल्म के हर दृश्य में राज करते हैं।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments