Wednesday, March 11, 2026
Home देश-दुनिया पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप

संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल संगरूर में किया जा रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन बच्चों ने स्कूल में मिल रहे भोजन को घटिया होने की बात कही। दरअसल, सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से देर रात 18 बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से 14 बच्चों को प्राथमिकी इलाज कर छुट्टी दे दी गई, जबकि 4 बच्चों की हालत गंभीर होने की वजह से भर्ती कर लिया है।

शनिवार सुबह स्कूल से 20 बच्चों को भर्ती करवाया गया। भर्ती बच्चों के मुंह से झाग, पेट में दर्द व उल्टियां होने की शिकायत सामने आई है। अस्पताल में भर्ती बच्चों ने कहा कि उन्हें दीपावली के बाद से ही घटिया सामग्री वाला खाना खिलाया जा रहा है। इस संबंधी प्रबंधकों को शिकायत भी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बच्चों ने कहा कि शुक्रवार रात के भोजन में कीड़े चलते दिखाई दे रहे थे, लेकिन मैस के ठेकेदार ने कीडों वाला ही खाना ही परोस दिया। अभिभावकों ने कहा कि कई बार खाने को लेकर बच्चों से आई शिकायत के आधार पर प्रबंधकों को बताया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के चलते उनके बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। अभिभावकों ने मामले की जांच कर घटिया सामग्री परोसने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई ऊंचाई देने की कवायद, 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां अभियानों के लिए खुलीं

देहरादून।  उत्तराखंड सरकार ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पर्वतारोहण को नई दिशा देने का काम किया है। मुख्यमंत्री...

टिहरी झील में ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ और ‘चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’ का भव्य समापन

नई टिहरी। टिहरी झील अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। रविवार को यहाँ ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ और ‘चतुर्थ...

दिल्ली की गोष्ठी में भोपाल सिंह चौधरी का तीखा बयान: “पर्यावरण के नाम पर सिर्फ खोखली बातें, अब जमीन पर संघर्ष जरूरी”

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित “हिमालय है तो हम हैं” विषयक गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पर्यावरण कार्यकर्ता भोपाल सिंह चौधरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments