Thursday, April 23, 2026
Home देश-दुनिया राष्ट्रपति तपोवन 24 जून व राष्ट्रपति निकेतन एक जुलाई से आम लोगों...

राष्ट्रपति तपोवन 24 जून व राष्ट्रपति निकेतन एक जुलाई से आम लोगों के लिए खुलेंगे, राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन

देहरादून। राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। राष्ट्रपति तपोवन 24 जून और राष्ट्रपति निकेतन एक जुलाई से विधिवत रूप से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत दून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसका औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया और स्मारिका शॉप सहित सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला भी रखी। इससे पहले बृहस्पतिवार को उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन में एक एम्फीथिएटर का भी उद्घाटन किया था।

करीब 19 एकड़ में फैला राष्ट्रपति तपोवन राष्ट्रपति भू संपदा का एक हिस्सा है। हिमालय की तलहटी पर स्थित इस क्षेत्र में प्रकृति ने जमकर अपना खजाना लुटाया है। यहां घने जंगल, 117 प्रजाति के पौधे, 52 प्रजाति की तितलियां, 41 प्रजाति की पक्षी और सात प्रजाति के जंगली स्तनधारी हैं, जिनमें कुछ संरक्षित प्रजातियां भी शामिल हैं। इस क्षेत्र में प्राकृतिक बांस के बाग़ और एकांत वनस्थली भी हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति उद्यान की जैव विविधता पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इस पुस्तक में राष्ट्रपति निकेतन, तपोवन और उद्यान की 300 से अधिक वनस्पतियों और 170 से अधिक जीवों की प्रजातियों का विवरण है, जिनमें तितलियाँ, पक्षी और स्तनधारी शामिल हैं।

1976 में राष्ट्रपति निवास के रूप में हुई स्थापना

राष्ट्रपति निकेतन की स्थापना 1976 में राष्ट्रपति निवास के रूप में की गई थी। इसकी समृद्ध विरासत 1838 से चली आ रही है, जब यह एस्टेट गवर्नर जनरल के अंगरक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर के रूप में कार्य करता था। यह 21 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें लिली तालाब, ऐतिहासिक इमारतें, बाग और अस्तबल शामिल हैं।

132 एकड़ में फैला है पूरा क्षेत्र

132 एकड़ में विस्तारित यह राष्ट्रपति उद्यान, सार्वजनिक पार्क, सुगमता और पारिस्थितिकी उत्तरदायित्व का एक मॉडल होने के साथ-साथ दिव्यांगजनों के लिए सार्वजनिक उद्यान के रूप में पूरी तरह से सुलभ होगा। इसका उद्देश्य नागरिकों के बीच स्वास्थ्य, संस्कृति और नागरिक गौरव को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक सहभागिता केंद्र बनना है।

राष्ट्रपति ने किया एनआईपीवीडी का दौरा

राष्ट्रपति ने देहरादून में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईपीवीडी) का दौरा भी किया। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और पाठ्यक्रम को लेकर जानकारी ली। उन्होंने मॉडल स्कूल, विज्ञान प्रयोगशाला और कंप्यूटर प्रयोगशाला के साथ ही एक प्रदर्शनी भी देखी।

दिव्यांगजनों से बेहतर व्यवहार से बनेंगे अच्छे नागरिक

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि किसी देश या समाज की प्रगति का आंकलन इस बात किया जाता है कि उस समाज में लोग दिव्यांगजनों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। भारत का इतिहास संवेदनशीलता और समावेशिता के प्रेरक प्रसंगों से भरा पड़ा है। हमारी संस्कृति और सभ्यता में मानवीय करुणा और प्रेम के भाव हमेशा से शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुगम्य भारत अभियान के माध्यम से, जो एक सुलभ भौतिक वातावरण, परिवहन, सूचना और संचार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने पर जोर देता है, सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और समान भागीदारी के लिए प्रयास कर रही है।राष्ट्रपति ने कहा कि आज का युग विज्ञान और प्रौद्योगिकी का युग है। उन्नत प्रौद्योगिकी की सहायता से दिव्यांगजन भी मुख्यधारा में अपना योगदान दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

देहरादून। देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिल गई...

ऋषिकेश  से चारधाम यात्रा-2026 का विधिवत शुभारंभ, सीएम धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश  से चारधाम यात्रा-2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को ले जाने वाली बसों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

देहरादून। देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिल गई...

ऋषिकेश  से चारधाम यात्रा-2026 का विधिवत शुभारंभ, सीएम धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश  से चारधाम यात्रा-2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को ले जाने वाली बसों को...

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन मोड में दिखे मुख्यमंत्री, ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर खुद की पड़ताल

देहरादून। देहरादून में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक जन शिकायत की जांच के लिए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami खुद मौके पर पहुंच गए। फाइलों...

Recent Comments