Sunday, June 14, 2026
Home ताजा खबर राष्ट्रपति ने राजभवन में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर का किया लोकार्पण

राष्ट्रपति ने राजभवन में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर का किया लोकार्पण

देहरादून। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरूवार को राजभवन में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने राजप्रज्ञेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर शिव मंदिर परिसर में रॉक गार्डन तैयार किया गया है, जिसमें पिथौरागढ़ स्थित ऊँ पर्वत की प्रतिकृति बनाई गई है। मंदिर परिसर के चारों ओर परिक्रमा पथ के रूप में एक्यूप्रेशर ट्रैक का भी निर्माण किया गया है। राष्ट्रपति ने नवनिर्मित परिसर में भ्रमण किया और सौंदर्यीकरण के कार्यों की सराहना की।

गौरतलब है कि राजप्रज्ञेश्वर मंदिर मे स्थापित शिवलिंग हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित प्रज्ञेश्वर शिवलिंग के साथ मिले 9 शिवलिंग में से एक है। नर्मदा नदी में प्रज्ञेश्वर महादेव के साथ 9 अन्य शिवलिंग एक साथ मिले थे जिन्हें पहले देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में रखा गया था। इन 9 शिवलिंग में से एक शिवलिंग अमेरिका के क़ैलीफ़ॉर्निया और एक ह्यूस्टन में स्थापित किया जा चुका है। जबकि तीसरे शिवलिंग की स्थापना राजभवन में की गई है। मंदिर में भगवान शिव-पार्वती, गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी की प्रतिमाएं विराजमान हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव  राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव राज्यपाल श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिवाकर धस्माना, अपर सहायक अभियंता अमित सेमवाल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments