Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर नाबालिग किशोरी को बहला- फुसलाकर मेरठ ले जाकर किया दुष्कर्म, कठोर कारावास...

नाबालिग किशोरी को बहला- फुसलाकर मेरठ ले जाकर किया दुष्कर्म, कठोर कारावास की सुनाई सजा

देहरादून। 14 वर्ष की नाबालिग किशोरी को भगाकर दुष्कर्म करने के आरोपित को दोषी पाते हुए फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट ने 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जज अर्चना सागर ने सजा के आदेश की एक प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने और प्राधिकरण की ओर से पीड़िता को एक लाख रुपये का प्रतिकर सरकारी कोष से दिलाए जाने के भी आदेश दिए हैं। दरअसल, नौ दिसंबर 2020 को नेहरू कालोनी थाने में एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि नौ दिसंबर को उनकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि नाबालिग को एक युवक बहला-फुसलाकर मेरठ ले गया है। जिस पर 15 दिसंबर 2020 को शाम सवा छह बजे भीमकुंड तिराहा हस्तिनापुर मेरठ से किशोरी को बरामद कर लिया गया। साथ ही उसे भगाने वाले शरण पाल निवासी भीमकुंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी को भगा ले जाने से पहले आरोपित पीड़िता के घर के पास रहता था।
जांच में किशोरी को मेरठ लेजाकर दुष्कर्म की बात भी सामने आई। पुलिस ने 16 दिसंबर 2020 को आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद सुनवाई की गई। पोक्सो कोर्ट जज अर्चना सागर ने पीड़िता के बयानों और गवाहों के आधार पर शरणपाल को दोषी करार देते हुए दुष्कर्म की धाराओं में 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा कुल 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी आरोपित किया है।
RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments