Thursday, July 30, 2026
Home ताजा खबर सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 की प्रतियोगितात्मक परीक्षा की तैयारी पूरी

सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 की प्रतियोगितात्मक परीक्षा की तैयारी पूरी

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की इस परीक्षा में 1558 अभ्यर्थी होंगे शामिल

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 25 नवम्बर, 2023 को सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 की प्रतियोगितात्मक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कृषि विभाग से प्राप्त अधियाचन के अनुसार 34 पदों हेतु दिनांक 03 अक्टूबर, 2023 को आयोग द्वारा विज्ञापन जारी किया गया, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थियों हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 05 नवम्बर, 2023 को निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथि तक 1558 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए गये हैं। आयोग द्वारा पहली बार स्वयं के संसाधनों से ऑनलाइन एप्लीकेशन का फार्मेट तैयार कर आवेदन पत्र प्राप्त किए गये।

उक्त तिथि को प्रातः 11.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए देहरादून के तीन विद्यालय क्रमशः सी.एन.आई. ब्वाईज इन्टर कालेज, पल्टन बाजार, देहरादून, न्यू दून ब्लोसम स्कूल, चकडांडा लखौण्ड, सहस्रधारा रोड़, देहरादून एवं एस.बी. एन. एकेडमी एकेडमी, चन्द्रबनी, सेवलाकला, देहरादून को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें अभ्यर्थियों को प्रातः 9.30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गये हैं।

परीक्षा को शुचिता एवं पारदर्शिता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु फ्रिस्किंग, चैकिंग का कार्य पुलिस कर्मियों द्वारा कराया जायेगा, जबकि यह कार्य पूर्व से अनुबंधित फमों के माध्यम से करवाया जाता रहा है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति एवं जैमर लगाने की भी व्यवस्था की गई है। परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की दूरी तक धारा 144 प्रभावी रहेगी, जिससे किसी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोक लगायी जा सके। परीक्षा के सफल

संचालन हेतु पुलिस तथा जिला प्रशासन के सहयोग से सैक्टर मजिस्ट्रेट, आर्जवर, पुलिस बल (सुरेन्द्र सिंह रावत) सचिव तथा आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारी की भी तैनाती की गई है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के लिए खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा, दो मेडिकल मोबाइल वैन भी रवाना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

Recent Comments