Monday, June 15, 2026
Home मनोरंजन प्रभास की सालार को सेंसर बोर्ड से मिला ए सर्टिफिकेट, लगभग 3...

प्रभास की सालार को सेंसर बोर्ड से मिला ए सर्टिफिकेट, लगभग 3 घंटे की होगी फिल्म

दिसंबर का महीना बिग बजट फिल्मों के लिहाज से काफी खास है। एनिमल और सैम बहादुर के बाद अब फैंस की नजर प्रभास की मेगा बजट फिल्म सालार पर है, जो कि कुछ ही दिनों में थिएटर्स में एंट्री लेने वाली है। फिल्म एक्शन सीक्वेंस से भरपूर है। कुछ सीन्स लोगों की भावनाओं को आहत न करें, इसके लिए सेंसर बोर्ड ने सालार पर कैंची चला दी है।
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी सालार: पार्ट 1- सीजफायर अगले हफ्ते के शुक्रवार को रिलीज हो रही है। एक्शन से भरपूर इस मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर बज बरकरार हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया, जिसे फैंस का मिक्स रिएक्शन मिला है। मल्टी लैंग्वेज में रिलीज होने वाली इस फिल्म में कुछ सीन हैं, जिसकी वजह से सेंसर बोर्ड को इस पर कैंची चलानी पड़ी है।

मेकर्स की ओर से शेयर की गई इन्फॉर्मेशन के मुताबिक, सालार को ए सर्टिफिकेट मिला है। मूवी का टोटल रनटाइम 2 घंटा 55 मिनट है। फिल्म में कुछ इंटेंस फाइट सीक्वेंस और टेरिफाइंग वायलेंस सीन्स हैं। ऐसे में मूवी को ए सर्टिफिकेट से नवाजा गया है, जिसका मतलब है कि ये फिल्म 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है। फिल्म सालार का  शाह रुख खान की डंकी से बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा। डंकी राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी और सोशल मैसेज देने वाली फिल्म है। जबकि, सालार का जॉनर इसके बिलकुल उलट है। यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारेगी।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments